एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'देश को 500 साल पीछे ले जा रही...', नामांकन के बाद BJP पर भड़के सपा प्रत्याशी एसटी हसन

UP Lok Sabha Chunav 2024: मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी एसटी हसन आज अपना नामांकन पत्र जमा किया है. इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि देश में सांप्रदायिक माहौल अच्छा नहीं है.

UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से डॉक्टर एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया है. आज यानी मंगलवार (26 मार्च) को उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना नामांकन पत्र जमा किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का बहुत खास चुनाव होने जा रहा है. हमारा सबसे बड़ा मुद्दा देश का सांप्रदायिक माहौल गंगा जमुनी तहजीब, जिसको आज आजाद हिंदुस्तान में सबसे बड़ा खतरा है. यह हमारा देश है और फंडामेंटल राइट है.अगर बुनियाद ही खराब होगी तो इमारत गिर जाएगी.

एसटी हसन ने कहा कि हमारा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई, किसान, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा है. लोग अपनी कितनी ही पीठ सहलाए, लेकिन असली मुद्दा सबको मालूम है. देश में खुशहाली हो, प्यार, मोहब्बत हो, अगर देश में सांप्रदायिक माहौल अच्छा नहीं हो तो देश सुपर पावर नहीं बन सकता है.

एसटी हसन का बीजेपी पर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीडीए पर टिप्पणी करने पर एसटी हसन ने कहा कि वह तो ऐसी ही बात कहेंगे, तारीफ नहीं करेंगे लेकिन आप सबको मालूम है कि हकीकत क्या है. दलितों के आरक्षण पर तलवार लटक रही है, प्रॉफिट मेकिंग यूनिट्स बंद की जा रही है. आज इस देश की ऐसी हालत हो गई है कि कोई गरीब दलित अगर घोड़े पर बारात चढ़ाता है तो उसको उतार दिया जाता है. बीजेपी आज हिंदुस्तान को 500 साल पीछे ले जा रही है और हम हिंदुस्तान के 500 साल आगे की बात करना चाहते हैं.

''सभी महिलाओं को अपनी बहन बेटी मानते हैं''

सपा प्रत्याशी एसटी हसन ने कहा कि कांग्रेस के साथ आ जाने के बाद हमारे पास 60% वोट है और विपक्ष के पास मात्र 40% वोट है. सपा सांसद ने अपने कार्यकाल में योजनाएं गिनवाई किन-किन योजनाओं को उन्होंने पूरा कराया है. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर जो विवाद चल रहा है, उस पर सपा प्रत्याशी एसटी हसने ने कहा कि हम बहनों के बारे में कुछ नहीं बोलते. हम अपनी बीवी को छोड़कर दुनिया की सारी महिलाओं को अपनी बहन बेटी मानते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: बसपा ने उत्तराखंड की सभी सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हें दिया मौका

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget