एक्सप्लोरर

सपा विधायक का विवादित बयान, BJP सरकार को बताया हिंदू आतंकवादी संगठन, फिर दी सफाई

बाराबंकी जिले की सदर विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्म राज यादव का यह बयान उस समय आया जब वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ विरोध कर रहे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आग उगल दी है. विधायक सुरेश यादव बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा से सपा के विधायक है जिन्होंने विवादित बयान देकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने भाजपा सरकार को 'हिंदू आतंकवादी संगठन' बता दिया है. 

बाराबंकी जिले की सदर विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्म राज यादव का यह बयान उस समय आया जब वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गन्ना संस्थान परिसर में आयोजित भाजपा विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. जानकारी देते चले कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए बयान के खिलाफ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी सपा जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. 

महाकुंभ में आवाहन अखाड़े की पेशवाई कल, शाही रथों पर सवार संतों पर की जाएगी पुष्प वर्षा

क्या कहा
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार-सरकार नहीं, बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है. समाजवादी पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. गन्ना संस्थान परिसर में आज जब विरोध प्रदर्शन हो रहा था तो वहां रामनगर से सपा विधायक फरीद महफूज किदवई सपा MLA गौरव रावत और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज भी मौजूद थे.

समाजवादी पार्टी के विधायक द्वारा भाजपा सरकार को हिंदू आतंकवादी संगठन बताने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव का ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के खिलाफ भाजपा नेताओं को बैठे बैठाए एक फिर नया मुद्दा मिल गया है. बता दें कि विपक्षी दल संसद में अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद से उनका विरोध कर रहे और अब इसी क्रम में सपा विधायक ने विवादित बयान दिया है.

वहीं वायरल वीडियो पर सपा विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव ने कहा कि ऐसा हमने कभी नहीं कहा, हम कई बार के विधायक हैं और हम कभी सोच भी नहीं सकते कि ऐसी बातें कहीं जाएं. हां ये वीडियो हमने भी देखा है किसी ने हमको भेजा था, तो मुझे लगता है कि ये हमारे विरोधियों द्वारा पूरी तरह से एडिट करके ये चलाई गई हमारे खिलाफ साजिश है, हमने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और न ही ऐसा कोई भाषण दिया है. ये पूरा एडिट है इसकी जांच करानी चाहे तो करा ली जाए और हम पूरे होशोहवास में कह रहे हैं कि हमने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा है और इसको हमारे दुश्मनों ने एडिट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव', श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव', श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget