एक्सप्लोरर

UP News: 'चमत्कारी हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते', बागेश्वर सरकार को लेकर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

Bageshwar Dham News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami prasad Maurya) ने कहा कि आज कल के बाबाओं को अपने जप और तप पर भरोसा नहीं है. वह सिर-जीभ काटने की बात करते हैं अब बाबा नहीं आतंकवादी हो गए हैं. 

Swami Prasad Maurya on Bageshwar Sarkar: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज कल अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. सपा नेता रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए बयान के बाद से सुर्खियों में हैं. इसी बीच आज रविवार (12 फरवरी) को यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम को लेकर भी बयान दिया है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर चमत्कारी बाबा हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते, चीन हमेशा बॉर्डर पर आ कर धमकी देता रहता है. इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि आज कल के बाबाओं को अपने जप और तप पर भरोसा नहीं है वह सिर व जीभ काटने की बात करते हैं अब बाबा नहीं आतंकवादी हो गए हैं. 

वहीं सोनभद्र में ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऊपर स्याही फेंके जाने की बात पर कहा कि दो-चार लड़के रास्ते में खड़े थे मुझ पर स्याही फेंकना चाह रहे थे लेकिन स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के कुछ छंदों को ओमप्रकाश राजभर हमसे पहले पूछे होते तो हम बता दिए होते. रामचरितमानस की जितनी चौपाई पर आपत्ति है मैंने उसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेज दिया है. रामचरितमानस में ताड़ना का अर्थ अब शिक्षा बता रहे हैं तो किसे पढ़ाओगे जानवर को, यह तो उसी गोरखपुर प्रेस में छपा है.

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के बयान कही ये बात

वहीं गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहा हूं. वह अभी बच्चे हैं, मैंने महिलाओं आदिवासियों पर शोषण की चौपाई को संशोधित करने की बात कही है. वहीं उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का चुनावी समय में विरोध करने पर कहा कि चौपाई का चुनाव से कोई मतलब नहीं है, देश की महिलाएं आदिवासी पिछड़ों से है. जिसका रोज शोषण किया जाता है जब इन लोगों से वोट लेने के लिए आदिवासी दलित हिंदू हो जाते हैं तो रामचरितमानस की चौपाई या रामचरितमानस को प्रतिबंधित करें.

 वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता हूं- स्वामी प्रसाद मौर्य

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं भारत देश में सभी समान हैं. मैं किसी धर्म के अनादर के पक्ष में नहीं हूं, वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता हूं. वहीं सपा नेता ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर कहा कि समिट हवा-हवाई है इससे पहले भी कई इन्वेस्टर्स समिट हुए हैं फिर भी कोई रोजगार नहीं है यह सिर्फ दिखावे के लिए है.

Arshad Madani Controversy: 'तलवार की नोक पर सलवार पहनने वाले लोग', अयोध्या के संत बोले- मदनी को घर वापसी करनी पड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget