एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने क्यों लिए दो बड़े एक्शन, क्या स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा में बढ़ रही है बगावत?

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जिसके बाद अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दो बड़े एक्शन लिए हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान के बाद मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. उनके बयान का जबरदस्त विरोध पार्टी के भी कुछ नेता कर रहे हैं. खुद शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने उनके बयान से किनारा कर लिया है. अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दो बड़े एक्शन भी इसके संदेश दे रहे हैं.

दरअसल, सपा के कई नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर नाराजगी जताई है. जबकि पार्टी के दो नेता रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खुलकर विरोध किया. जिसके बाद दोनों ओर से ट्विटर पर जमकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हुई. इसके बाद सपा के ओर से एक्शन लिया गया. सपा ने ट्वीट कर लिखा, "श्रीमती रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है." हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ. 

UP Politics: BJP सांसद संघमित्रा मौर्य पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा, पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करने पर दिया जवाब

लेटर के जरिए निर्देश
इसके बाद सपा के ओर एक लेटर जारी कर आदेश दिया गया. जिसमें कहा गया, "सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और टीवी पैनलिस्ट को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि सपा डॉ. लोहिया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में आस्था रखती है."

सपा ने आगे लिखा, "सभी को साम्प्रदायिक मुद्दों पर बहस से परहेज करना चाहिए. हमें राजनीतिक चर्चा और बुनियादी सवालों पर ही अपना पूरा ध्यान रखना है. धार्मिक मुद्दा संवेदनशील मुद्दा है. हमें अनायास उससे संबंधित बहसों में नहीं उलझना चाहिए. कृपया अपने टीवी चैनलों की बहस में इसका ध्यान रखें."

हालांकि इससे पहले शिवपाल यादव ने कई मौके पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि ये बयान स्वामी प्रसाद मौर्य का अपना निजी बयान है. ये पार्टी का बयान नहीं है. जबकि दूसरी ओर स्वामी प्रसाद मौर्य अभी भी अपने बयान पर कायम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget