एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP सांसद संघमित्रा मौर्य पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा, पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करने पर दिया जवाब

बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) द्वारा पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का बचाव करने पर योगी सरकार के मंत्री गुलाब देवी ने जवाब दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) के एक अंश पर पाबंदी लगाने की मांग करने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की रावण से तुलना की है.

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केन्द्रों का दौरा करने आयीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गयी टिप्पणी से संबंधित एक सवाल पर उनकी तुलना रावण से कर दी. उन्होंने कहा ''रामचरितमानस को तो रावण भी नहीं मानता था.'' उन्होंने यह भी कहा ''मगर रावण के दिल में राम थे. वह स्वर्ग तो गया लेकिन उससे पहले उसकी क्या दशा हुई. रामचरितमानस मानवता के गुणों से परिपूर्ण एक धर्मग्रंथ है. यह हमारी आस्था का सवाल है. इसे नहीं मानने वालों के दिल में खोखलापन है. अपनी राजनीति चमकाने के लिये मानस की आलोचना कर रहे हैं.''

Ramcharitmanas Row: सपा ने रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाला, स्वामी प्रसाद मौर्य का किया था विरोध

बीजेपी सांसद के बयान पर जवाब
यह पूछे जाने पर कि मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य भी अपने पिता का बचाव करते हुए कहती हैं कि रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर विवाद है और उन पर विचार होना चाहिए, माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा ''वे क्या कहती हैं, हम इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते.'' गौरतलब है कि सपा नेता और विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले महीने एक बयान में रामचरितमानस की चौपाई को दलितों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ संत समाज में खासी नाराजगी व्याप्त है.

गुलाब देवी ने कानपुर देहात में गत सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी बेटी द्वारा अपनी झोपड़ी के अंदर कथित रूप से आत्मदाह किये जाने की घटना को ''दिल कंपा देने वाली'' वारदात करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, पीड़ित परिवार में जो बचे हैं उनके साथ सहानुभूति होना चाहिए और सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है. बोर्ड परीक्षाओं के बारे में उन्होंने कहा कि नकल कराने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget