एक्सप्लोरर

सपा के टिकट पर लड़ा था लोकसभा का चुनाव, अब गुंडागर्दी का Video वायरल, नगर निगम कर्मचारियों को राइफल लेकर दौड़ाया

लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर फूलपुर से चुनाव लड़ने वाले अमरनाथ मौर्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एक नेता की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी का नेता अमरनाथ मौर्य राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है. मामला एक पार्क पर कब्जा करने के विवाद से जुड़ा हुआ है.

वायरल वीडियो में राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाने वाला समाजवादी पार्टी का नेता अमरनाथ मौर्य इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से पार्टी का उम्मीदवार भी था. हालांकि उसे नजदीकी मुकाबले में चार हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव कर हंगामा भी किया. 

वहीं दूसरी तरफ आरोपी सपा नेता अमरनाथ मौर्य का कहना है कि वह वीडियो में राइफल लिए जरूर नजर आ रहा है, लेकिन उसने नगर निगम कर्मचारियो को ना तो दौड़ाया और न ही किसी तरह की गुंडागर्दी की. सपा नेता का आरोप है कि किसान यूनियन के लोग खुद ही पार्क पर कब्जा करना चाह रहे थे. किसान यूनियन के लोग हंगामा करने लगे तो बाकी लोगों के साथ वह भी मामले को देखने के लिए दौड़ पड़ा था. किसान यूनियन के लोग उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं.

अखिलेश यादव पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- 'बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी...'

किसान यूनियन का आरोप
यह पूरी घटना मंगलवार को दोपहर की शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर इलाके के एक पार्क की है. पार्क में सितंबर के पहले हफ्ते से गणेश उत्सव की शुरुआत होनी है. उससे पहले नगर निगम की टीम यहां जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर पार्क की सफाई करने के लिए पहुंची थी. भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस पार्क के ज्यादातर हिस्से पर सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने अवैध कब्जा कर रखा है. वहां उसने जानबूझकर मलबा फैला रखा था. आरोपी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को नगर निगम की टीम जब मलबा हटाकर सफाई करने के लिए पहुंची तो अमरनाथ मौर्य राइफल लेकर मौके पर आ गया और उसने नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाते हुए सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की.

दूसरी तरफ आरोपी सपा नेता अमरनाथ मौर्या ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर ही पार्क कब्जा करने का आरोप लगाया है. अमरनाथ मौर्य का कहना है कि किसान यूनियन के सदस्य हंगामा कर रहे थे तो तमाम लोग उसे देखने के लिए दौड़े. दूसरे लोगों के साथ वह भी दौड़ता हुआ आगे बढ़ गया. बहरहाल इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर किसान यूनियन के लोगों ने रात को धूमनगंज थाने का घेराव किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget