एक्सप्लोरर

यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सपा शुरू करने जा रही ये काम, अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अहम फैसला लिया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुंकार भर दी है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार, 23 जून को पार्टी मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा बदल देगा. BJP की गड़बड़ियों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी और बूथ स्तर पर संगठन को इतना मजबूत करना होगा कि कोई धांधली न कर सके. समाजवादी पार्टी चीफ के इस बयान से संकेत मिले हैं कि सभी 403 विधानसभा सीटों पर सपा, बूथ मजबूत करेगी और वोट जुड़वाएगी.

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता को नया वोट जोड़ने छूटे नाम फिर से जुड़वाने और नकली वोट हटवाने के लिए अभी से काम शुरू कर देना चाहिए. उन्होंने चेताया कि BJP षड्यंत्रकारी पार्टी है जो चुनावी सूची से लेकर मतगणना तक हर मोर्चे पर चालें चल सकती है.

अखिलेश ने दोहराया कि आगामी चुनाव में पार्टी पीडीए पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक गठबंधन की रणनीति से मैदान में उतरेगी. उनका दावा है कि BJP सरकार न सिर्फ़ आरक्षण कमजोर कर रही है बल्कि इन समुदायों पर अत्याचार भी बढ़ा रही है. इसीलिए इन वर्गों के भावनात्मक गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा. 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की बढ़ेंगी मुश्किलें! रोहिणी घावरी पहुंची महिला आयोग, की शिकायत

कार्यकर्ताओं को दिलााय भरोसा
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा 2024 में सपा-कांग्रेस गठबंधन को मिली 43 सीटों ने साफ कर दिया है कि जनता परिवर्तन चाहती है. BJP-नीत एनडीए 36 पर सिमट गया, जबकि अकेले सपा के खाते में 37 सीटें आईं. 

कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में सपा INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी, ठीक उसी तरह जैसे लोकसभा में लड़ी थी. इसका मक़सद 'वोट का बिखराव रोकना और BJP को हराना' है. 

मंच पर शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, जावेद अली, समेत कई सांसद-विधायक मौजूद रहे. अखिलेश ने ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विभागीय टेंडर तक में फैले भ्रष्टाचार और उगाही पर BJP सरकार को घेरा और कहा कि 'प्रदेश में ऐसी लूट पहले कभी नहीं देखी गई.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर BJP की सांप्रदायिक राजनीति और लोकतंत्र विरोधी हथकंडों' को उजागर करें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget