एक्सप्लोरर

Jinnah Controversy: सपा ने की सीएम योगी के मंत्री के इस्तीफे की मांग, अखिलेश यादव पर दिया था ये विवादित बयान

Jinnah Controversy: सपा ने योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के विवादित बयान को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की है. सपा ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर केस दर्ज करने की भी मांग की है.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला (Anand Swarup Shukla) के विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है. सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. शुक्ला के विवादित बयान का विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया. उन्होंने राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और मुकदमा दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

"अखिलेश को ISI से संरक्षण प्राप्त"
शुक्ला ने मंगलवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश द्वारा पिछले दिनों पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान के सिलसिले में पूछे गए सवाल पर दावा किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामी जगत के लिए चुनौती बने हुए हैं जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस्लामिक जगत से पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया था कि अखिलेश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं. हो सकता है कि उन्हें इस संगठन से आर्थिक मदद भी मिल रही हो और अखिलेश आईएसआई के इशारे पर ही जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं.

अखिलेश के बयान पर विवाद
गौरतलब है कि बीते रविवार को सरदार पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई में एक जनसभा में कथित तौर पर कहा था कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में मदद की और संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे.

ये भी पढ़ें:

UP: अभिभावकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी योगी सरकार, संजय सिंह ने बोला बड़ा हमला

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान, पहली बार की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget