एक्सप्लोरर

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान, पहली बार की टिप्पणी

UP Assembly Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने पर पहली बार टिप्पणी की है. योगी ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लड़ेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में खुद के मैदान में उतरने के बारे में योगी ने पहली बार कोई टिप्पणी की है. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही. बता दें कि योगी आदित्यनाथ इस समय उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं.

आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए योगी ने कहा, "मैंने हमेशा चुनाव लड़ा है और पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा." उन्होंने कहा, "पार्टी का एक संसदीय बोर्ड है और यह तय करता है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा."

मुख्यमंत्री योगी ने साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि गत विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जो कुछ कहा था, सरकार बनने के साढ़े चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में उसे करके दिखा दिया है. आदित्यनाथ ने कहा, 'वर्ष 2017 में जब हम सरकार में आए तो सबसे बदतर स्थिति कानून व्यवस्था की थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है. साढ़े चार वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ. दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए.'

"वैश्विक मंच पर छाया दीपोत्सव"
उन्होंने कहा, 'अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वैश्विक मंच पर छा गया है. दिवाली तो हमारे आने के पहले से भी मनाई जाती रही है, प्रयागराज में कुंभ भी पहली बार नहीं हुआ था, लेकिन तब उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था. अयोध्या के दीपोत्सव, प्रयागराज के भव्य-दिव्य कुम्भ जैसे आयोजनों, बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उनके क्रियान्वयन से हमने उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट से मुक्ति दिलाई है. आज उत्तर प्रदेश का व्यक्ति कहीं भी जाए उसे सम्मान की निगाह से देखा जाएगा.'

"यूपी में हुआ बड़ा निवेश"
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है. पहले भारत से निवेश बाहर जाता था, आज बाहर से निवेश भारत में आ रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश 'बेस्ट डेस्टिनेशन' बना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है और प्रधानमंत्री को इसका प्रस्तुति दी गई है. साथ ही उन्होंने प्रदेश में खाद्यान्न वितरण में किए गए सुधारों के बारे में भी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि जहां से अंधेरा शुरू होता है वह उत्तर प्रदेश है लेकिन आज यह धारणा उलट हो गई है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus in UP: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 5 नए केस, एक मरीज की हुई मौत 

UP: स्कूली छात्रों के अभिभावकों के अकाउंट में 1100-1100 रुपये भेजेगी योगी सरकार, जानें क्या है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget