एक्सप्लोरर

Bareilly Viral Video: एसडीएम ने फरियादी को ऑफिस में बनाया मुर्गा, अखिलेश यादव बोले- '...सरकारी अत्याचार की एक सच्ची तस्वीर'

Bareilly SDM News: सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स (X) पर वीडियो पोस्ट कर तंज कसते हुए लिखा अधिकारी को किसी फरियादी को मुर्गा बनाने से पहले उसके पहने ‘रंग’ पर तो ध्यान देना चाहिए था,

UP News: उत्तर प्रदेश की बरेली के तहसील मीरगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक फरियादी एसडीएम ऑफिस में मुर्गा बने हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को लेकर एसडीएम उदित पवार नयके पर आरोप है कि उन्होंने फरियादी को मुर्गा बनने के लिए कहा था. वहीं वीडियो वायरल होने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.

सपा मुखिया अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा-"तथ्य: ये है उप्र में एकाधिकारी शासन के अंतर्गत निरंकुश नौकरशाही का असली चेहरा और उप्र के कमज़ोर-निर्बल लोगों के ऊपर किये जा रहे आधिकारिक-सरकारी अत्याचार की एक सच्ची तस्वीर. सिद्धांत: तानाशाही ऊपर से नीचे आती है और देश की राजधानी से प्रदेश की राजधानी होते हुए अधिकारियों के भी व्यवहार का हिस्सा बन जाती है. अपेक्षा: सरकार स्वत: संज्ञान लेकर अधिकारी को निलंबित करके जाँच बैठाए या फिर न्यायलय इसका स्वत: संज्ञान ले. चेतावनी: अधिकारी को किसी फ़रियादी को मुर्ग़ा बनाने से पहले उसके पहने ‘रंग’ पर तो ध्यान देना चाहिए था कहीं भाजपा सरकार ‘रंग विशेष’ का अपमान करने पर यह ‘अति विशिष्ट दंडात्मक शारीरिक मुद्रा’ अधिकारी से ही न बनवा दे."

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बरेली जिलाधिकारी ने तहसील मीरगंज से एसडीएम उदित पवार नयके को हटा दिया है. जिलाधिकारी ने एसडीएम उदित पवार नयके को मुख्यालय अटैच करने का फरमान सुनाया है. वहीं इस मामलेका वीडियो वायरल होने के बाद बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. मीरगंज तहसील के समाधान दिवस में आईजी डॉ राकेश सिंह और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल पहुंचे. मुर्गा बनाने की घटना को लेकर तहसील के अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की है. दोनों अफसरों ने समाधान दिवस में आए लोगो की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया.

Uttarakhand News: सीएम हिमंत बिस्‍व सरमा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राहुल गांधी पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget