एक्सप्लोरर

'चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा मनगणना से नहीं', अखिलेश यादव ने मन की बात का किया जिक्र

UP Exit Poll 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- "जो बेचारे सत्ता के दबाव में टीवी के स्क्रीन पर झूठे आंकड़े देने को मजबूर हैं वो भी अकेले-अकेले में दबी ज़ुबान में कह रहे हैं कि भाजपा हार रही है."

Akhilesh Yadav on UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव काफी हमलावर हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इन एग्जिट पोल को लेकर कई तरह के सवाल उठाए हैं.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा-"चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं! ‘मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहाँ ‘जन की बात’ चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है."

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- "जो बेचारे सत्ता के दबाव में टीवी के स्क्रीन पर झूठे आंकड़े देने को मजबूर हैं वो भी अकेले-अकेले में दबी ज़ुबान में कह रहे हैं कि भाजपा हार रही है. ये विवश लोग 4 जून को सही नतीजे आने पर जनता को मुंह दिखा सकें, इसीलिए ये कह रहे हैं कि 13  महत्वपूर्ण राज्यों में कड़ी टक्कर, बाकी राज्यों में तो भाजपा की उपस्थिति वैसे भी शून्य के बराबर है."

एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM है- अखिलेश यादव

वहीं अखिलेश ने कहा कि एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM है. प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता. वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर एक बड़ा पोस्ट कर लिखा-"इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है. ⁠इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं."

इंडिया गठबंधन जीत रहा है- अखिलेश यादव

इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें. इंडिया गठबंधन जीत रहा है, इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं.

नोएडा की बंद पड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, परिसर में खड़ी 35 कारें जलकर हुईं खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget