एक्सप्लोरर

Samajwadi Party Candidate List: अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया सपा का उम्मीदवार? जानें क्या है दावे का सच

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की एक सूची सामने आई है जिसमें आप नेता संजय सिंह को जौनपुर से टिकट दिया है. ये सूची सोशल मीडिया पर भी वायरल है.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची वायरल हो रही है, इस सूची में चार उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं. लेकिन, इस लिस्ट में शामिल एक नाम से सबको चौंका दिया है. ये नाम है आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का, जो अभी हाल ही में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए. 

इस लिस्ट में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी ने जौनपुर समेत चार लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इस लिस्ट में जौनपुर की सीट से अखिलेश यादव ने जेल से छूटकर आए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को टिकट दिया है. जिसने भी इसे देखा वो हैरान रह गया.

संजय सिंह को सपा से मिला टिकट!
सपा की वायरल सूची में जौनपुर सीट से संजय सिंह के अलावा, डुमरियागंज में अहमद कमाल, खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव और मिर्जापुर से प्रीति सिंह पटेल को टिकट दिया गया. जिसके बाद ये सूची चर्चा में आ गई है कि क्या संजय सिंह आप को छोड़कर सपा ज्वाइन करेंगे या फिर सपा ने यूपी में ये सीट आम आदमी पार्टी को दे दी है. 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल ये सूची पूरी तरह से फर्जी है. इस लिस्ट के दाएं और बाएं दोनों कोनों पर अनऑफिशियल लिस्ट लिखा है. यहीं नहीं, जिस खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव को टिकट दिया गया, वो लोकसभा सीट अब उत्तर प्रदेश में नहीं है. खलीलाबाद लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन में संतकबीर नगर में शामिल हो गई. इस सूची को लेकर सपा की ओर से भी सफाई आई है और उन्होंने इसे फर्जी बताया है. 

आप नेता संजय सिंह को (2 अप्रैल) को ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है, जिसके बाद वो जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह के सख़्त तेवर दिखाई दिए और उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमले भी किए हैं. गुरुवार को संजय सिंह दिल्ली के हनुमान मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे थे. 

आपको बता दें कि सपा ने अब तक जौनपुर सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा है. इस सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनाव लड़ाने की चर्चा है. 

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के Portfolio पर RLD का निशाना, वीडियो जारी कर याद दिलाया पुराना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget