एक्सप्लोरर

UP News: किसे मिलेगी अखिलेश यादव की जगह? नेता प्रतिपक्ष की रेस में ये नाम सबसे आगे

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जगह खाली हो गई है. इस पद के लिए शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन अब ये नाम आगे हैं.

UP Today News: समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लाल बिहारी यादव को नामित कर दिया है. उसके बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चहल कदमी शुरू हो गई है. सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी विधानसभा में दलित समाज के व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष बना सकती है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सरोज का नाम सबसे आगे है. इंद्रजीत सरोज पासी बिरादरी से आते हैं.

इसी महीने 29 जुलाई से विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है. उसके पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर समाजवादी पार्टी को निर्णय करना है. अभी तक अखिलेश यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे पर लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद अब वह दिल्ली चले गए हैं.

नेता प्रतिपक्ष की रेस में ये नाम आगे 

अब सबकी निगाहें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा उसको लेकर है कि सपा किस अपने नेता प्रतिपक्ष बनाती है. सपा सूत्रों के मुताबिक अभी इंद्रजीत सरोज के अलावा राम अचल राजभर के नाम की भी चर्चा है. वहीं कुछ लोग माता प्रसाद पांडेय से लेकर शिवपाल यादव जैसे नाम को भी दावेदार बता रहे हैं.

समाजवादी पार्टी जिस पीडीए की राजनीति पर चल रही है उसमें विधान परिषद में पिछड़े समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने के बाद अब पीडीए से दलित समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने का काम विधानसभा में कर सकती है. सपा का मानना है कि इससे उसे अपनी राजनीति में फायदा होगा.

2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन इस समाज का भी वोट मिला है, जिस कारण समाजवादी पार्टी इस समाज को भी प्रतिनिधित्व देकर अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है.

शिवपाल यादव से आगे और भी कई नाम 

सपा चीफ अखिलेश यादव के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जगह खाली हो गई है. सपा इस पद पर किसी भरोसेमंद को बैठाना चाहेगी. इस वजह से शिवपाल यादव का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा था, लेकिन अब कई और नाम रेस में आ गए हैं. राज्य में मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू हो रहा है, इससे पहले ये नाम तय हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: छत पर सो रहे परिवार के 7 लोगों पर सनकी पिता ने बांके से किया हमला, 6 साल की बच्ची की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget