एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान से अजय राय की मुलाकात पर तिलमिलाई सपा, कहा- 'कांग्रेस-BJP के पाप ऐसे नहीं धुलेंगे'

Azam khan News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने आजम खान से अजय राय की मुलाकात को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं.

Ajay Rai Meeting Azam khan: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) को लेकर इन दिनों प्रदेश की सियासत जबरदस्त तरीके से गरमाई हुई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) आज आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल (Sitapur Jail) जा रहे हैं. कांग्रेस (Congress) की इस कोशिश को मुस्लिम वोटरों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे सपा बुरी तरह तिलमिलाई हुई है. अजय राय के आजम खान से मुलाकात पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

सपा प्रवक्ता ने आजम खान से अजय राय की मुलाकात को लेकर कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं. सपा आजम खान की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है. अजय राय अगर आजम खान से मिलने जाते भी हैं तो इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है. 

आजम खान को लेकर सियासत तेज
सपा नेता फखरुल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कांग्रेस है, वही बीजेपी है और जो बीजेपी है वहीं कांग्रेस है. अजय राय बीजेपी की और से प्रतिनियुक्ति के तौर पर कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बने हैं और उनकी भाषा वहीं है जो बीजेपी की भाषा है. माननीय आजम खान की लड़ाई सपा पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है. 

सपा नेता ने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. उसके लिए कोई जिम्मेदार है तो वो हैं कांग्रेस की पहले की सरकारों की जनविरोधी नीतिया, जिसकी वजह से आज बीजेपी की सरकार है. बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों में जो अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए वो किसी से छुपे नहीं हैं. बीजेपी और कांग्रेस के जो पाप हैं वो अजय राय के आजम खान से मिलने से धुलने वाले नहीं है.  

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना
सपा और कांग्रेस में इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने पर भी तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी. ये विवाद जैसे-तैसे नरम पड़ा ही था कि अब आजम खान को लेकर दोनों पार्टियां आमने सामने आ गई है. इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा था कि आजम खान से मिलने सबको जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस के नेता उस समय कहां थे जब उन्हें फंसाया जा रहा था, तब तो कांग्रेस के नेता भी उन्हें फंसाने में लगे हुए थे.

Azam Khan: जेल में आजम खान भूल रहे दवाई लेना, खल रही परिवार की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget