एक्सप्लोरर

Azam Khan: जेल में आजम खान भूल रहे दवाई लेना, खल रही परिवार की कमी

Azam Khan Health: सीतापुर की जेल में बंद आजम खान अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं. परिवार की याद में वे अपनी दवाएं तक लेना भी भूल जाते हैं. आजम खान फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सजा काट रहे हैं.

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सीतापुर (Sitapur) की जेल में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं. उनको अपने परिवार की कमी खल रही है. परिवार की याद में वे इतने खोये हुए रहते हैं कि अपनी सेहत का ध्यान तक नहीं रख पाते और अपनी दवाएं तक लेना भूल जाते हैं. बुधवार को बड़े बेटे अदीव खान, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह मिलने जेल पहुंचे. इस दौरान उनका दर्द झलक पड़ा. 

दवा लेना भूल जाते हैं आजम 
सीतापुर जेल में बंद आजम खान परिवार की याद में वे अपनी सेहत का ध्यान भी नहीं रख रहें और अपनी दवाएं तक लेना भूल जाते हैं. पिछली बार उनके अलावा उनकी पत्नी तंजीम और बेटा अब्दुल्ला भी इसी जेल में थे. अब्दुल्ला उनको समय पर दवा देने का ध्यान रखते थे. इस बार अब्दुल्ला को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है. बेटे व सपा नेताओं से करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री ज्यादातर समय बेटे से बातचीत करते रहे. उन्होंने घर-परिवार और राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की. अदीब ने उन्हें कपड़े और उनकी पसंदीदा पुस्तकें दी.

बेटे ने पर्ची लगाकर की मुलाकात 
अदीव खान, जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने मुलाकात के लिए पर्ची लगाई थी. औपचारिकताएं पूरी करते हुए हाथ पर मुलाकात की मुहर लगाई गई. इसके बाद उन्हें जेल में प्रवेश की अनुमति दी गई. तीनों लोग आजम खान के साथ करीब आधे घंटे रहे. आजम खान 22 अक्टूबर को रामपुर से सीतापुर जेल में भेजे गए थे. तब से उनसे कोई मिलने नहीं पहुंचा था.

आजम से जेल में मिलने जाएंगे अजय राय 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय आज सीतापुर जेल पहुंचकर आजम खान से मुलाकात करेंगे. हालांकि इसको लेकर सियासी अटकलें भी तेज हो चुकी हैं. इसी बीच अजय राय ने बातचीत के दौरान कहा कि हम बीजेपी की दमनकारी नीतियों का विरोध करते आए हैं और प्रताड़ित किए जा रहे नेताओं के समर्थन में खड़े रहेंगे. 

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में काट रहे सजा 
एमपी-एमएलए अदालत के मजिस्ट्रेट शोभित बंसल ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा सुनाई थी. तीनों को अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराया गया था.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक अहमद के भांजे जका को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका हुई खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget