एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमले से चिंतित अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग, कहा- कलाकारों की...

Saif Ali Khan पर हमले के बाद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने चिंता जताई है.

Saif Ali Khan News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से चिंतित हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने सरकार से अहम मांग की.

कन्नौज सांसद ने लिखा- लोकप्रिय फ़िल्म स्टार सैफ़ अली ख़ान की सेहतमंदी की दुआओं के साथ सरकार से आग्रह कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. बता दें मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिसमें वह घायल हो गए. इस घटना के बाद शहर में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं.

लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि 54 वर्षीय सैफ आपातकालीन सर्जरी के बाद  'खतरे से बाहर’ हैं. यह हमला बुधवार रात करीब 2.30 बजे सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में अभिनेता के छोटे बेटे जेह के कमरे के बाहर हुआ. 

सैफ के मामले में कांग्रेस सांसद , अरविंद केजरीवाल पर बरसे
उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का मुद्दा उठाने काआरोप लगाया.बॉलीवुड अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया . इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, 'जब भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम लोग क्या उम्मीद कर सकते हैं?'

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'यह आश्चर्य की बात है कि केजरीवाल, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के मुसलमानों के बारे में कोई चिंता नहीं की, वे मुंबई के मुसलमानों के बारे में चिंतित हैं.' उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें दिल्ली के बाहर के मुसलमानों की तो चिंता है. मसूद ने आरोप लगाया, 'लेकिन सवाल यह उठता है कि ‘आप’ मुंबई की कानून-व्यवस्था के बारे में तो बोलेंगे, लेकिन दिल्ली के बारे में नहीं. आज आपने दिल्ली में (सैफ अली) खान का नाम लेकर मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की. लेकिन जब जहांगीरपुरी में हिंसा हुई, तो आपने एक शब्द भी नहीं बोला.'

महाकुंभ पहुंचे राकेश टिकैत इस बात से हुए परेशान, कहा- यहीं छोड़ कर चले जाइए इसको...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget