एक्सप्लोरर

Saharanpur Murder Case: पत्नी से थे अवैध संबंध के चलते की थी हत्या, सहारनपुर पुलिस ने डेढ़ महीने बाद सुलझाई हत्या की गुत्थी

UP Crime: सहारनपुर पुलिस ने डेढ़ महीने पहले हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक ये हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने जुल्म कबूल कर लिया है.

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंध के चलते एक शख्स हत्या कर दी. पुलिस ने करीब डेढ़ महीने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार ये हत्या 26 जनवरी 2024 को हुई थी. आरोपी पुलिस को इतने दिनों तक गुमराह करता रहा. पुलिस अधिकारियों ने 12 मार्च को इसकी जानकारी दी है. 

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक मनीष के हत्यारोपी कपिल पुंडीर की पत्नी से अवैध संबंध थे, जब पति को संबंध में पता लगा तो उसने अपनी पत्नी को विश्वास में लेकर व अपने दोस्त शेखर सैनी के साथ मिलकर युवक को घर बुलाया और घर बुलाकर शराब पिलाई जहां उसकी हथौड़ी से हत्या कर दी.  शव को प्लान बनाकर छुपा दिया था. पुलिस के लिए यह मर्डर चुनौती बन गया था. 

आरोपी ने कबूला जुर्म
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि हत्यारोपी कपिल पुण्डीर ने हत्या कबूल करते हुए बताया कि मेरी पत्नी नीति के हमारे मोहल्ले में ही रहने वाले मनीष शर्मा उर्फ गुड्डू से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मनीष शर्मा व मेरी पत्नी तीन महीने से मौहल्ला हकीकतनगर में ही सालिगराम के मकान में किराये पर साथ रह रहे थे जिससे मौहल्ले में मेरी काफी बदनामी हो गयी थी. जिस वजह से मैं और  मेरी बेटी काफी परेशान रहते थे,

आरोपी ने पूछताछ में ये बताया कि, कुछ दिन बाद मेरी पत्नी नीति व मनीष शर्मा की आपस में अनबन हो गयी थी और मेरी पत्नी वापस घर आकर रहने लगी थी, फिर भी मनीष मेरी पत्नी के पास आता जाता रहता था. मेरी पत्नी नीति ने ही मुझसे मनीष शर्मा को रास्ते से हटाने की बात कही थी. मैने व मेरी पत्नी नीति ने मनीष शर्मा की हत्या करने की योजना बनायी और 26 जनवरी को योजना के तहत मनीष की हत्या कर दी. मनीष का फोन शेखर ने वहीं स्टेशन पर ही फैक दिया था. उसी रात को सुबह 04 बजे में व मेरी बेटी व शेखर नें मनीष की लाश को अपनी गाड़ी महिन्द्रा KUV में डालकर ननौता क्षेत्र में भोजपुर के पास गंग नहर में फेंक दिया था. 

जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि 26 जनवरी को हुए हत्याकांड का एसपी सिटी एव सीओ द्वितीय के नेतृत्व में थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी व पुलिस टीम एव स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार व सर्विलांस टीम ने खुलासा किया है. घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने 25 हज़ार रुपये नकद देने की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: वाराणसी को मिली दो और वंदे भारत की सौगात, जानिये कहां से कहां के बीच चलेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget