एक्सप्लोरर

साध्वी प्राची का विवादित बयान- मुस्लिम कारीगरों पर उठाए सवाल, जिहादी साजिश का आरोप

Muzaffarnagar News:उन्होंने कांवड़ निर्माण में मुस्लिम कारीगरों की भागीदारी पर सवाल उठाए और यात्रा में ‘जिहादी साजिश’ का आरोप लगाया. साध्वी ने उत्तराखंड सरकार के कालनेमि अभियान की सराहना की.

कांवड़ यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देकर हडकम्प मचा दिया है. मेरठ से हरिद्वार तक चल रही कांवड़ यात्रा के भक्ति भरे माहौल की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे "भोले के रंग में रंगा" बताया. हालांकि, उनके बयान ने विवाद तब खड़ा किया, जब उन्होंने कांवड़ निर्माण में मुस्लिम कारीगरों की भागीदारी पर सवाल उठाए और यात्रा में ‘जिहादी साजिश’ का आरोप लगाया. साध्वी ने उत्तराखंड सरकार के कालनेमि अभियान की सराहना की और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की कार्रवाई की मांग की.

दरअसल मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भक्ति में लीन हैं. यह यात्रा भोले के रंग में रंगी है. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जिहादी मानसिकता के साथ कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किए गए कालनेमि अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह अभियान भगवा वस्त्रों का दुरुपयोग कर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है. उत्तर प्रदेश में भी ऐसी पहल जरूरी है ताकि जिहादी साजिशों को रोका जा सके.

सिर्फ हिन्दू कारीगर ही बनाएं कांवड़

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि कांवड़ निर्माण का काम केवल हिंदू कारीगरों को मिलना चाहिए.उन्होंने कहा कि हरिद्वार में करीम, नौशाद, और इरशाद जैसे मुस्लिम नाम वाले लोग कांवड़ बना रहे हैं, जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने मांग की कि कांवड़ निर्माण के लिए कारीगरों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु उनकी आईडी जांच अनिवार्य की जाए. साध्वी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे केवल हिंदू कारीगरों द्वारा बनाई गई कांवड़ का उपयोग करें, ताकि हिंदुओं को रोजगार मिले और धार्मिक शुद्धता बनी रहे.

पहले भी दे चुकीं है विवादित बयान

साध्वी प्राची के इस बयान ने 2019 के उनके उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने हरिद्वार में मुस्लिम कारीगरों द्वारा कांवड़ बनाने का विरोध किया था. तब बागपत प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे. साध्वी ने कांवड़ की बदलती शैली पर भी टिप्पणी की और पारंपरिक कांवड़ों की जगह बड़े-बड़े स्टील के कलशों को श्रद्धा के बजाय दिखावा बताया.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget