एक्सप्लोरर

दोहरे हत्याकांड से दहला रुद्रपुर: गल्ला मंडी में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, एक ने भागकर बचाई जान

घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए.

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार तड़के दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. दुकान पर कब्जा करने के विवाद के चलते दुकान स्वामी गुरमेज सिंह (60) और उनके बेटे मनप्रीत सिंह (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गुरमेज का दूसरा बेटा हनी किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहा. घटना के बाद गल्ला मंडी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी में स्थित 'लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स' को लेकर काफी समय से गुरमेज सिंह और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा व अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था. सोमवार तड़के दिनेश पक्ष के कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंचे थे. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए गुरमेज को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिलते ही गुरमेज अपने दोनों बेटों हनी और मनप्रीत के साथ मौके पर पहुंचे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही गुरमेज व उनके बेटे दुकान के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली गुरमेज सिंह के पैर में और मनप्रीत सिंह के सीने में लगी. अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई. इस बीच हनी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोग घायल गुरमेज और मनप्रीत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकान के स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आया है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SI EXAM की पहली शिफ्ट का पेपर लीक? UPPRB ने बताया सच
UP SI EXAM की पहली शिफ्ट का पेपर लीक? UPPRB ने बताया सच
Ghaziabad News: 'हमारे जहाज में आग लग गई', इराक के पास तेल टैंकर पर हमले में भारतीय इंजीनियर की मौत
गाजियाबाद: 'हमारे जहाज में आग लग गई', इराक के पास तेल टैंकर पर हमले में भारतीय इंजीनियर की मौत
LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Kashiram Jayanti: राष्ट्रपति बन सकते थे कांशीराम, इसलिए ठुकराया पद, आज भी होती है इस बात की चर्चा
राष्ट्रपति बन सकते थे कांशीराम, इसलिए ठुकराया पद, आज भी होती है इस बात की चर्चा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget