एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा से पहले DDMF की ट्रेनिंग शुरू, यात्रियों की सुरक्षा के सिखाए जा रहे खास गुर

Rudraprayag News: उत्तराखंड में ग्रीष्मकाल के दौरान चारधाम की यात्रा शुरू की जाएगी. यात्रा से पहले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीडीआरएफ ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Chardham Yatra 2023: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है. रुद्रप्रयाग से ही बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा का संचालन होता है. ऐसे में यहां तैनात फोर्सों की जिम्मेदारियां भी अधिक बढ़ जाती हैं. आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (DDMF) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इन्हें इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार करने के बाद कैसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना है और कैसे खाई से निकालना है.

अप्रैल महीने में शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. इस बार यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तैनात रहने वाले डीडीएमएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रुद्रप्रयाग में इसके लगभग पचास जवान हैं, जो हर समय आपदा कंट्रोल रूम में तैनात रहते हैं और किसी भी आपदा के समय सबसे पहले पहुंचते हैं. इतना ही नहीं इन जवानों का केदारनाथ धाम की यात्रा में विशेष सहयोग होता है. जवान केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर जगह-जगह तैनात रहते हैं. धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर किसी भी दुर्घटना के समय यह जवान सबसे पहले रेस्क्यू के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में आगामी यात्रा को देखते हुए इन जवानों को पहले से ही तैयार किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना में राहत-बचाव के लिए एडवांस प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यात्रा के अलावा इन जवानों को तहसील स्तर पर तैनात किया जाता है. 

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी अहम जानकारी
इस फोर्स का गठन यात्रा के सफल संचालन और आपदा के समय प्राथमिक भूमिका निभाने के लिए ही किया गया है. आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए डीडीआरएफ के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जवानों को आपदा और किसी भी प्रकार की दुर्घटना के बाद राहत-बचाव के कार्य, प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने के बारे में विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

UP Assembly: अखिलेश यादव की 'जाति की राजनीति' पर CM योगी का हमला, कहा- पसीना बहाया तब बदला परसेप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP: यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget