एक्सप्लोरर

गोरखपुर: आरपीएफ की नवनियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, शानदार रही पासिंग आउट परेड

पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ प्रशिक्षण ग्राउंड पर मंगलवार को 49वें दीक्षांत समारोह और नव नियुक्‍त 350 महिला प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे.

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के दीक्षांत और पासिंग आउट परेड में 350 नव नियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. नव नियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं की परेड में अनुसाशन और कदमताल ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. महिला प्रशिक्षुओं ने पूरे दम-खम के साथ मुख्‍य अतिथि और विशिष्‍ट अतिथि को सलामी दी. इसके साथ ही उन्‍होंने पूरी ईमानदारी और निष्‍ठा के साथ लोगों की सुरक्षा और संरक्षा का संकल्‍प भी लिया.

पासिंग आउट परेड का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ प्रशिक्षण ग्राउंड पर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे 49वें दीक्षांत समारोह और नव नियुक्‍त 350 महिला प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नव नियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ कदमताल किया. 8 माहीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 350 महिला प्रशिक्षुओं को रेलवे के विभिन्‍न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है.

कराई जाएगी स्‍पेशल कमांडो ट्रेनिंग अत्‍याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग से लेकर साइबर क्राइम तक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही ट्रेन और स्‍टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, बम डिस्‍पोजल, शारीरिक दक्षता का विशेष ध्‍यान रखने की शपथ इन महिला प्रशिक्षुओं ने ली है. वहीं, इनमें से अधिकतर महिला प्रशिक्षुओं को एक माहीने की स्‍पेशल कमांडो ट्रेनिंग भी कराई जाएगी. जिससे ये आरक्षी किसी भी विषम परिस्थिति और आतंकी वारदातों को विफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें.

गोरखपुर: आरपीएफ की नवनियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, शानदार रही पासिंग आउट परेड

दी गई है ट्रेनिंग मुख्‍य अतिथ‍ि के रूप में उपस्थित पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने परेड का निरीक्षण और सलामी ली. उन्‍होंने अपने उद्बोधन में नव नियुक्‍त कांस्‍टेबल का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 350 महिला कांस्‍टेबल रिक्रूट नियुक्‍त हो रही हैं. उन्‍होंने बताया कि इन महिला प्रशिक्षुओं को 8 महीने के कठिन प्रशिक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, मनोविज्ञान, आपदा प्रबंधन, कम्‍प्‍यूटर, साइबर क्राइम, शारीरिक दक्षता, विभिन्‍न हथियारों की ट्रेनिंग, क्राउड कंट्रोल और बम डिस्‍पोजल का प्रशिक्षण दिया गया है.

प्रशिक्षुओं की इनडोर और आउटडोर ट्रेनिंग भी हुई आरपीएफ पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्‍तव ने महिला प्रशिक्षुओं से जनरल सैल्‍यूट लेने के बाद मुख्‍य अतिथ‍ि का स्‍वागत किया. महिला प्रशिक्षुओं का मार्ग दर्शन करते हुए उन्‍होंने कहा कि इन प्रशिक्षुओं की इनडोर और आउटडोर ट्रेनिंग होती है. इन्‍हें योग, शारीरिक दक्षता, रेलवे सुरक्षा, स्‍पोर्ट्स, अत्‍याधुनिक हथियार चलाने, लॉ सीआरपीसी और आईपीसी के साथ तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है. हमारे क्‍लास रूम में स्‍मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं. इन्‍हें आपात स्थिति के साथ साइकोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाती है.

गोरखपुर: आरपीएफ की नवनियुक्‍त महिला प्रशिक्षुओं ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, शानदार रही पासिंग आउट परेड

प्रशिक्षुओं के परिजन भी रहे उपस्थित रहे इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सीनियर पीआरओ सीपी चौहान, रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्‍द्र पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रधानाचार्य नरेन्‍द्र मोहन वशिष्‍ठ, आरपीएफ पीआरओ पीके सिंह समेत बड़ी संख्‍या में आरपीएफ के जवान और महिला प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: AAP नेता संजय सिंह का सियासी वार, बीजेपी को बताया गुंडों की पार्टी

सीएम योगी अदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा कल, वकीलों के समागम में कर सकते हैं आर्थिक पैकेज के एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget