एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: AAP नेता संजय सिंह का सियासी वार, बीजेपी को बताया गुंडों की पार्टी

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अडानी और अंबानी की गुलाम है. ये लोग देश, किसान और अन्नदाताओं के गद्दार हैं. देश में 130 करोड़ लोगों की नहीं बल्कि दो गुलामों की सरकार चल रही है. जिसके मालिक अडानी और अंबानी हैं.

बुलंदशहर: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को यूपी के बुलंदशहर में बीजेपी पर करारा प्रहार किया. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी गुंडों की पार्टी है. गुंडों पर कौन हमला कर सकता है. बीजेपी तो दंगा कराने वालों की पार्टी है, ये पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने कहा कि बीजोपी वालों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर घेरा हुआ है. डिप्टी सीएम के परिवार को आतंकित किया जा रहा है.

बीजेपी अडानी और अंबानी की गुलाम संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अडानी और अंबानी की गुलाम है. ये लोग देश, किसान और अन्नदाताओं के गद्दार हैं. देश में 130 करोड़ लोगों की नहीं बल्कि दो गुलामों की सरकार चल रही है. जिसके मालिक अडानी और अंबानी हैं. कृषि कानून उन्हीं के लिए लाया गया है. गद्दार लोग देश की गद्दी पर बैठे हैं. मोदी और उनकी सरकार सीधे-सीधे अडानी और अंबानी की गुलाम है. अडानी और अंबानी के गुलामों से ज्यादा उम्मीद भी नहीं कि जा सकती है. अपने हक के लिए सबको सड़कों पर उतरना पड़ेगा.

यूपी में चुनाव लड़ेगी 'आप' संजय सिंह ने चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के साथ यूपी में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि यूपी में मिड-डे मील में नमक रोटी मिल रही है. मासूम बच्चों से हैवानियत होती है और बरसात में अस्पताल स्विमिंग पूल बन जाते हैं. बिजली की दरें आसमान छू रही हैं और लोग आत्महत्या कर रहे हैं. प्रदेश के लोगों के सामने आम आदमी पार्टी नए विकल्प के रूप में आई है.

ये भी पढ़ें:

UP Corona Update: रिकवरी रेट 95% के पार, अबतक इतने लोगों ने गंवाई जान

AAP to Contest UP Elections: केजरीवाल का बड़ा एलान-2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget