एक्सप्लोरर

सीएम योगी अदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा कल, वकीलों के समागम में कर सकते हैं आर्थिक पैकेज के एलान

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज में चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वकीलों को उम्मीद है कि सीएम योगी कोरोना की वजह से उनकी आमदनी पर पड़े प्रभाव के मद्देनजर कोई बड़ा एलान जरूर करेंगे.

प्रयागराज: यूपी के वकीलों का समागम कल 16 दिसम्बर को संगम नगरी प्रयागराज में होगा. इस समागम में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी इस समागम में यूपी के वकीलों को आर्थिक पैकेज के एलान समेत कई सौगातें दे सकते हैं. वकीलों को इस बात की पूरी उम्मीद है कि सीएम योगी कोरोना की वजह से उनकी आमदनी पर पड़े प्रभाव के मद्देनजर कोई बड़ा एलान जरूर करेंगे. वकीलों के समागम का ये कार्यक्रम यूपी बार काउंसिल और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से साझा तौर पर आयोजित किया गया है.

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का होगा पालन सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज में चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सबसे पहले वो सुबह 11:30 बजे केपी कॉलेज मैदान पर होने वाले वकीलों के समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक समेत कई दूसरे खास मेहमान भी शामिल रहेंगे. समागम के लिए उत्तर प्रदेश के सभी बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है. इसके साथ ही प्रयागराज और आसपास के जिलों के भी वकीलों को आमंत्रित किया गया है. समागम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सिर्फ एक हजार कुर्सियां ही लगाई जाएंगी. यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन जानकी शरण पांडेय के मुताबिक वकीलों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए बार काउंसिल पहले ही सीएम को औपचारिक तौर पर लेटर भेज चुका है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम वकीलों के समागम के बाद सीएम योगी हिन्दुस्तानी एकेडमी के सम्मान समारोह में शामिल होंगे. सीएम एकेडमी की तरफ से चयनित किए गए साहित्यकारों और भाषाविदों को सम्मान व पुरस्कार देंगे. एकेडमी ने इस बार सीएम योगी के गुरु के नाम पर भी एक सम्मान का एलान किया है. सीएम योगी प्रयागराज में अगले महीने से लगने वाले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही मेला क्षेत्र जाकर स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं. इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत पुलिस महकमे को मिली नई गाड़ियों और उपकरणों का औपचारिक तौर पर उदघाटन भी करने का कार्यक्रम है. सीएम योगी को प्रयागराज में जिन भी कार्यक्रमों में शिरकत करनी है, वहां सुरक्षा और साफ सफाई के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं. प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जोन से पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

AAP to Contest UP Elections: केजरीवाल का बड़ा एलान-2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

यूपी में बन रहे रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज, कोरोना पर WHO ने की तारीफ : योगी आदित्यनाथ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget