एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने सुलझाई रोहित शेखर की मर्डर मिस्ट्री, पत्नी अपूर्वा ने ही किया था कत्ल

रोहित शेखर हत्याकांड मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़ा भी हुआ था।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि रोहित की पत्नी अपूर्वा ने ही उनका कत्ल किया था। पुलिस के मुताबिक, अपूर्वा ने ही रोहित से झगड़े के बाद गला घोंटकर उनकी हत्या की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्राइम ब्रांच ने बताया कि पति-पत्नी के बीच वैवाहिक जीवन में काफी तनाव था और इसी गुस्से में अपूर्वा ने रोहित की हत्या की। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने और गुमराह करने की कोशिश भी की गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया, 'रोहित शेखर की मर्डर की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। 16 अप्रैल को पुलिस को रोहित शेखर की मौत की जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि रोहित अपनी मां उज्जवला और कुछ रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड के काठगोदाम में वोट डालने के लिए गए थे। वोट डालने के बाद 15 अप्रैल को वे वापस लौटे। लौटने के दौरान रोहित पूरे रास्ते अपनी महिला रिश्तेदार के साथ कार में शराब पीते रहे। रात में खाना खाने के बाद उनकी मां और रिश्तेदार अपने तिलक लेन बंगले में चले गए। इसके बाद उनके सौतेले भाई और घर के नौकर भी सोने के लिए चले गए। अगले दिन शाम 4 बजे एक नौकर ने देखा कि रोहित शेखर की नाक से खून बह रहा है और कोई हरकत नहीं है। रोहित को मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'

पुलिस ने दावा किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि उनकी मौत का मुंह-हाथ और गला दबाने के कारण हुई। हमारी टीम ने चचार दिन तक मामले की जांच की और इस दौरान सभी लोगों से कई बार पूछताछ की गई। जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि अपूर्वा ने उनकी गला दबाकर हत्या कर की।

रोहित और अपूर्वा के बीच हुआ था झगड़ा पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड से लौटते वक्त एक कार में रोहित ने महिला रिश्तेदार के साथ शराब पी थी। इसी वजह से रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रात करीब एक बजे रोहित की हत्या की गई। रोहित को इन्सोमेनिया था और अक्सर वह देर रात तक जगे रहते थे इस कारण देर तक सोते रहने के कारण घर में मौजूद लोगों को ज्यादा शक नहीं हुआ। पुलिस ने ये भी कहा कि अपूर्वा ने हत्या की पहले से कोई योजना नहीं बनाई थी। रोहित शेखर अपूर्वा से तलाक लेने पर भी विचार कर रहे थे

इससे पहले बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद रोहित शेखर की हत्या के मामले में अपूर्वा को गिरफ्तार किया। बता दें कि 15 अप्रैल की रात को एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

शुरुआत से ही रोहित शेखर मर्डर केस में उसकी पत्नी अपूर्वा पर पुलिस का शक था। दरअसल, पूछताछ के दौरान पुलिस को अपूर्वा के कुछ बयानों में विरोधाभास लगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि रोहित के पोस्टमॉर्टम में यह खुलासा हुआ था कि उनकी मौत 15/16 की रात 1 से 2 बजे के बीच हुई थी। उसके गले की दो हड्डियां भी टूटी थीं।

एनडी तिवारी परिवार के करीबी दीपा जोशी का बयान
इस बीच एनडी तिवारी परिवार के करीबी दीपा जोशी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि रोहित बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। उन्होंने बताया कि एनडी तिवारी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रोहित शेखर और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों तलाक लेना चाहते थे। मैंने उस वक्त भी दोनों को समझाया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget