एक्सप्लोरर

UP: संजीव बालियान के बयान का RLD नेता रामाशीष राय ने किया समर्थन, कहा- 'यूपी के विभाजन से होगा विकास'

UP Politics: बीजेपी नेता संजीव बालियान के यूपी के विभाजन के संबंध में दिए गए बयान को लेकर अब आरएलडी की प्रतिक्रिया सामने आई है. आरएलडी का कहना है कि वह तो यूपी के विभाजन की मांग करती आई है.

UP News: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) द्वारा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बंटवारे को लेकर दिए गए बयान के बाद घमासान बचा हुआ है. उनके इस बयान का राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय (Ramashish Rai) ने समर्थन किया है. उन्होंने  सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश से पृथक कर छोटे-छोटे राज्य बनाए जाएं ताकि उनका अधिक से अधिक विकास हो सके. रामाशीष राय ने कहा कि रालोद काफी पहले से ही उत्तर प्रदेश को विभाजित कर अलग राज्य बनाने की मांग करते आ रहा है. छोटा राज्य बनने से इलाके का विकास होता है और प्रशासन भी वहां मजबूती से कम कर पता है.

राष्ट्रीय लोक दल ने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश में जातीय जनगणना के साथ-साथ आर्थिक जनगणना भी होनी चाहिए ताकि पता चल सके किस जाति की कितनी हिस्सेदारी है. रामाशीष ने आगे सत्तारूढ़ योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ''राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसान, नौजवान, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था आदि के सवालों को लेकर बीजेपी के प्रायोजित झूठ और भय पैदा करने वाली राजनीति को बेनकाब करेंगे.''

पूर्वांचल के टिकट के लिए इंडिया गठबंधन से रालोद करेगी बात
जिला पंचायत सभागार में संतकबीर क्षेत्र की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि वे जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करें और लोगों का भरोसा जीतें. मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी इंडिया गठबंधन से पूर्वांचल के लिए भी टिकट की मांग करेगी और सुयोग्य प्रत्याशियों को ही अवसर दिया जाएगा. 

हम इंडिया गठबंधन के साथ- रामाशीष
वहीं, इसी क्रम में आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ है, बीजेपी का कोई दबाव काम नहीं आएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कई बार स्पष्टीकरण दे चुके हैं. वहीं, देवरिया में 6 लोगों की नृशंस हत्या को कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए कहा कि बीजेपी ने किसानों, नौजवानों से जो वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नवरात्रि से सपा में लोकसभा के टिकट बंटवारे की शुरुआत, अखिलेश यादव की रणनीति से टेंशन में BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget