एक्सप्लोरर

इटावा: जुलूस निकालने वाले सपा नेता धर्मेंद्र यादव पर 25 हजार का इनाम, सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोरोना नियमों को ताक पर रखकर जुलूस निकालने वाले सपा नेता धर्मेंद्र यादव पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है. पुलिस ने मामले में अभी तक 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इटावा. यूपी के इटावा में कोविड नियमों का उल्लंघन कर जुलूस निकालने वाला सपा नेता धर्मेंद्र यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने धर्मेंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. गौरतलब है कि सपा युवजन सभा के औरेया से अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और अन्य 200 ने कोरोना नियमों का उल्लंघन कर शनिवार को जुलूस निकाला था.

सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) की जांच में दायित्व में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) ओमप्रकाश पाण्डेय, एलआईयू (अभिसूचना) निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, पुलिस चौकी महेवा प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, मुख्य आरक्षी (यातायात) योगेश कुमार तथा दो यातायात आरक्षियों- अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) राजीव प्रताप सिंह को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात किया गया है. इससे पहले इसी मामले में जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को रविवार को ही निलंबित कर दिया गया था.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।. एसएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए इटावा पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. सिंह ने रविवार को बताया था कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में गाडिय़ों के काफिले के साथ जुलूस निकालते हुए राजमार्ग से औरैया गए.

200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
उन्होंने बताया कि जुलूस का वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित 200 लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था. इस मामले में गिरफ्तारी के लिए औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई. पुलिस की आठ टीम गठित कर रविवार को 24 कार जब्त की गईं तथा 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर कसा तंज 

UP Coronavirus Update: सामने आए 727 नए केस, 24 घंटे में 81 मरीजों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget