एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: सामने आए 727 नए केस, 24 घंटे में 81 मरीजों की हुई मौत 

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 81 मरीजों की मौत हो गई है. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 727 नए मामले सामने आए है. कोरोना की वजह से प्रदेश में अब तक 21333 मरीजों की मौत हो चुकी है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. सोमवार को कोरोना संक्रमण से प्रदेश में 81 और मरीजों की मौत हो गई. इसी अवधि में महामारी के 727 नए मामले सामने आए हैं. सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से 21333 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के 727 नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 16,99,083 हो गई है. 

727 नए मामले सामने आए
अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 727 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 2,860 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए. राज्य में अब तक 16,62,069 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इस समय राज्य में महामारी से संक्रमित 15,681 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

5.16 करोड़ से ज्यादा नमूनों की हो चुकी है जांच 
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले सवा महीने से रोजाना उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही और संक्रमण की दर घट रही है. इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 97.80 प्रतिशत हो गया है. प्रसाद के अनुसार राज्य में रविवार को 2.80 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 5.16 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.

महिला स्पेशल कोरोना टीकाकरण बूथ शुरू किए गए
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बताया कि राज्य में अब तक कोविड रोधी टीके की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं और आज से सभी जिलों में 'महिला स्पेशल' कोरोना टीकाकरण बूथ शुरू किए गए हैं. 14 जून से आम जनता के सर्वाधिक सीधे संपर्क में आने वाले कामगारों जैसे कि रिक्शा, ई-रिक्शा, तिपहिया चालक, दूध विक्रेता, ठेला और खोमचे वाले दुकानदारों आदि के कोरोना टीकाकरण का विशेष प्रबंध किया जाएगा. 

इन जिलों में नहीं मिले मरीज 
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य के दो जिलों- कानपुर देहात और कौशांबी में पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज नहीं मिला जबकि 45 जिलों में एक अंक में मामले सामने आए हैं. सबसे खास बात ये है कि प्रदेश के किसी भी जिले में 100 या इससे अधिक मामले नहीं आए हैं. पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 53, कानपुर नगर में 38, गौतम बुद्ध नगर और लखीमपुर खीरी में 34-34 और मेरठ में 31 मामले सामने आए हैं. इसी अवधि में कानपुर नगर में सर्वाधिक 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि गोरखपुर में 9, बरेली में सात और मेरठ में चार लोगों की मौत हुई है. 

ये भी पढ़ें: 

मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर कसा तंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget