एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर कसा तंज 

कोरोना वैक्सीन को लेकर यूपी में सियासत जारी है. मुलायम सिंह यादव के वैक्सीन लगवाने के बाद बीजेपी नेताओं ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले टिप्पणी करते हुए इसे बीजेपी की वैक्सीन बताया था. अखिलेश के बयान के बाद से ही लगातार वैक्सीन पर सियासत हो रही थी. लेकिन, आज सपा संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवाई तो उसके बाद बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर जहां नेताजी के इस कदम की तारीफ की तो अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा. 

कभी नहीं किया विरोध 
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने अपने लड़के के विचारों से अलग होकर अपने विचार से ये वैक्सीन लगवाई है ये अच्छी बात है. अब उन्हें अपने परिवार के लोगों को भी ये वैक्सीन लगवानी चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी का साफ तौर पर कहना है कि कभी भी समाजवादी पार्टी ने वैक्सीन का विरोध नहीं किया था. बल्कि, अखिलेश यादव ने तो सबसे पहले गरीबों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने की वकालत की थी. 

जारी है सियासत 
वैक्सीन को लेकर उत्तर प्रदेश में जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. आज जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्पताल में वैक्सीन लगवाई और उसकी तस्वीरें सामने आईं तो सबसे पहले बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर उनके इस कदम की सराहना करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा. 

अखिलेश यादव पर किया कमेंट
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हों या यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सभी ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के इस कदम के लिए उन्हें साधुवाद तो दिया ही लेकिन अखिलेश यादव पर भी कमेंट करने से नहीं चूके. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अखिलेश यादव से वैक्सीन पर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगने तक की मांग की. तो वहीं, स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट में लिखा कि ये एक अच्छा कदम है और अखिलेश यादव को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. 

ये अच्छा कदम है
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है और पूरी दुनिया इस बात को मान चुकी है. चाहे व्यक्ति अनपढ़ हो या पढ़ा लिखा उसे इस बात की जानकारी है कि वैक्सीन बचाव करने में सक्षम है. मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे के विचार के विरुद्ध जाकर अपने विचार से वैक्सीन लगवाई है तो ये अच्छा कदम है और अब उन्हें अपने परिवार को भी वैक्सीन को लगवाना चाहिए.  

सपा वैक्सीन के पक्ष में है
वहीं, बीजेपी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी का कहना है उनकी पार्टी ने कभी भी वैक्सीन का विरोध नहीं किया. बल्कि, अखिलेश यादव ने तो सबसे पहले कहा था कि वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगे. और ये भी कहा था कि जब उनकी सरकार आएगी तो सबको मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी. पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी वैक्सीन के पक्ष में है और सभी सपा के लोग जब समय आएगा तब इसे लगवाएंगे. उनका कहना है कि बीजेपी तो ताली और थाली बजाकर कोरोना कंट्रोल कर रही थी. बीजेपी केवल ढकोसला और सियासत करना ही जानती है.  

ये भी पढ़ें: 

UP: आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget