एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में धर्मांतरण का खुलासा, बाइबल लेकर प्रार्थना करती मिली 50 से ज्यादा महिलाएं, आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Conversion: पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने मौके पर पहुंची तो 50 से अधिक महिलाएं हाथ में बाइबल लेकर प्रार्थना करते हुए मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Gorakhpur Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने बनारस के रहने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है. आरोप है कि इस शख्स ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. ये शख्स पिछले तीन साल से गोरखपुर में रह रहा था और अपने आसपास के लोगों को कैंडिल व बाइबल बांटकर ईसाई धर्म की खूबियां बताया करता था. 

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने मौके पर पहुंची तो 50 से अधिक महिलाएं हाथ में बाइबल लेकर प्रार्थना करते हुए मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. घटनास्थल से कई धार्मिक किताबें और अन्य सामग्रियां मिली हैं. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है. 

50 से ज्यादा महिलाओं का ब्रेन वॉश

ये घटना गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के माड़ापार की बताई जा रही है. पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि यहां पर बड़ी संख्या में महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने लगा, जिसके बाद उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की छापेमारी के वक्त वहां 50 से ज्यादा महिलाएं बाइबल पढ़ते हुए भी दिखाई दीं, उनका इस कदर ब्रेन वॉश किया गया था कि वो पूरी तरह युवक के प्रभाव में दिखी.

आरोपी युवक की पहचान बनारस के रहने वाले संजय कनौजिया के रूप में हुई है. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो इस क्षेत्र में तीन साल से आ रहा है. वहां पर लॉड्री का काम करता है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ बाइबल और अन्‍य धार्मिक सामग्रियां भी बरामद हुई है. जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

गोरखपुर के सीओ कैंट योगेन्‍द्र सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खोराबार क्षेत्र के माड़ापार में एक युवक धर्म परिवर्तन करा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो मामला सही न‍िकला. वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है. उसके पास से धार्मिक पुस्‍तकें भी बरामद हुई हैं. उन्‍होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव ने खोला दस साल पुराना राज, चाचा शिवपाल के दावे पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget