एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा छोड़ने पर रवि प्रकाश वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी समय की परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने साइकिल की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ने की वजह भी बताई.

Ravi Prakash Verma News: समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने पर लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के दिग्गज नेता रवि प्रकाश वर्मा (Ravi Prakash Varma) का दर्द छलका. उन्होंने साइकिल का साथ छोड़कर कांग्रेस (Congress) का हाथ पकड़ने की वजह भी बताई. पूर्व महासचिव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन गरीबों को इंसाफ दिलाने के लिए किया था. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने गांव-गांव स्तर पर पार्टी का विस्तार किया. लोगों का समर्थन मिलने के बाद सपा की सरकार बनी. उन्होंने कहा कि आज भी गरीबों की उम्मीदें समाजवादी पार्टी से बरकरार हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान पार्टी में नए लोग आने लगे.

चार बार के सांसद रहे रवि प्रकाश वर्मा का छलका दर्द

नए लोगों की मंशा अखिलेश यादव के करीबी बनने की रहती थी. उन्होंने कभी भी ग्रामीण स्तर पर पार्टी का भला नहीं सोचा. अखिलेश यादव के करीबी नए लोगों ने ग्रामीण पोलिंग बूथों पर काम नहीं किया. रवि प्रकाश वर्मा के मुताबिक अखिलेश यादव को आगाह करने की कोशिश की थी. उन्होंने अखिलेश यादव से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि बूथ जीतने पर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होता है. अखिलेश यादव को चाहिए था कि नए लोगों को जिम्मेदारी देते. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इस दौरान नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों का गठजोड़ बन गया. चुनाव महंगा होने से सभी का ध्यान पैसा कमाने की तरफ हो गया. जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का किसी के पास समय नहीं बचा.

बताया सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का कारण

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी हित में दिए सुझावों पर अखिलेश यादव ने गंभीरता नहीं दिखाई. रवि प्रकाश वर्मा के मुताबिक सपा के हारने की वजहों का पता लगाने की कोशिश भी नहीं की गई. सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम और सम्मेलन कई वर्षों से नहीं हो रहा था. अभी की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद नए लोग रातों रात करोड़पति बनना चाहते हैं. उनके अनुशासनहीनता की वजह से सपा को बहुत नुकसान हो रहा है. अपमानजनक परिस्थितियों को देख मैंने सपा छोड़ने का फैसला किया. कांग्रेस में 6 नवंबर को शामिल होने की पुष्टि रवि प्रकाश वर्मा ने की है. 

Assembly Election 2023: 'भगवान राम के वजूद पर कांग्रेस को है शक', छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में उतरे CM योगी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget