एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: 'भगवान राम के वजूद पर कांग्रेस को है शक', छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में उतरे CM योगी का हमला

Yogi Adityanath Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को ललकारा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है.

Yogi Adityanath in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस (Congress) पर जोरदरा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहती थी. बता दें कि बीजेपी (BJP) ने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया है. कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी सुकमा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उनके निशाने पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस रही.

मुख्यमंत्री योगी का कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में राम का मंदिर बनाए जाने की कांग्रेस पक्षधर नहीं थी. कांग्रेस को देश में शासन करने का लंबा समय मिला. लेकिन मंदिर निर्माण में उसने अड़ंगा लगाया. अगर कांग्रेस की मंशा राम मंदिर का निर्माण करने की होती तो काम कब का पूरा हो चुका होता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में राम भक्तों को पीटा जाता था. कांग्रेसी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का नया पैंतरा नहीं है.

'कांग्रेस ने राम मंदिर नहीं बनाया'

उन्होंने कहा कि पहले भी राम के वजूद पर उनको शक था. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेसियों से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि राम का मंदिर बनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का काम चल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. पहले दिन उत्तर बस्तर के कांकेर की भानुप्रतापपुर विधानसभा, राजनांदगांव गांव की डोंगरगढ़ विधानसभा, कवर्धा (कबीरधाम) की पंडरिया विधानसभा और कवर्धा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री की जनसभा और रोड शो का कार्यक्रम था. आज (5 नवंबर) को उन्होंने सुकमा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.  

UP News: भ्रष्टाचार का अजीबोगरीब मामला, मिट्टी ढोने के लिए ट्रैक्टर की जगह बाइक का इस्तेमाल, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget