एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन लगा रहा है रैपिड टेस्टिंग कैंप

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर नोएडा प्रशासन तमाम तैयारियां कर रहा है. जिला प्रशासन नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रैपिड टेस्ट कैंप लगाकर कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनका उचित इलाज कराने में जुट गया है

नोएडा (बलराम पांडेय). गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के संक्रमण को रोकने और नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन रैपिड टेस्टिंग कैंप का आयोजन कर रहा है. इसी के तहत बिसरख हेल्थ सेंटर द्वारा ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 और निराला एस्टेट में कोरोना जाँच के लिए रैपिड टेस्टिंग कैंप लगाया गया. बिसरख हेल्थ सेंटर ने दोनों सोसाइटी के लिए दो अलग-अलग टीम भेजी थी. सेक्टर-16 स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 में 171 लोगों की जांच कराई गई, जिसमे एक गार्ड और दो निवासी संक्रमित पाए गए. टेक ज़ोन-4 स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में 260 लोगों की जांच हुई, जिनमे सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर और दो निवासी संक्रमित पाए गए.

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि बिसरख हेल्थ सेंटर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 12 सोसाइटियों में कैंप लगाया जा चुका है, जिसमे 1198 लोगों ने टेस्ट कराया और 27 लोग संक्रमित पाए गए. पंचशील ग्रीन्स-2 और निराला एस्टेट में कोरोना जाँच के लिए रैपिड टेस्टिंग कैंप लगाया गया. आज कुल 431 लोगों ने जाँच कराई, जिसमे एक एस्टेट मैनेजर और एक गार्ड समेत 6 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए.

रैपिट टेस्ट कैंप को मिल रहा है अच्छा रेस्पॉन्स

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना रैपिड टेस्ट कैंप का सभी सोसाइटी में बहुत ही बढ़िया रेस्पॉन्स मिल रहा है और लगभग सभी सोसाइटियों से कैंप लगाने की मांग की है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा सोसाइटियों में कैंप लगाव सकें ताकि कोरोना से संक्रमित लोगों का जल्दी से जल्दी पता लग सके और उनका समुचित इलाज करवाया जा सके. रविवार को पाम ओलम्पिया, सेक्टर-16C, वेलेंशिया होम्स और पैरामाउंट इमोशंस, सेक्टर-1 में कैंप लगाया जायेगा. और यह कैंप आगे भी अन्य सोसाइटियों में लगाया जायेगा.

नगर मजिस्ट्रेट उमा शंकर ने बताया इसी प्रकार के कैंप नोएडा शहर में चार स्थानों भाटी डेयरी चौराहा बरौला, केंद्रीय विहार सेक्टर 82, क्म्यूनिटी सेंटर ममूरा, और ग्राम चौड़ा में लगाया जा रहा है. जहां जाकर लोग अपनी जांच करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमण की जद में, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

20 अगस्त से शुरु हो सकता है यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सदन के भीतर बदल जाएगी बैठने की व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget