एक्सप्लोरर

Rampur: 'UCC की आड़ में भय और भ्रम पैदा करना चाहता है विपक्ष, 2024 में लगेगा 440 का झटका', बोले मुख्तार अब्बास नकवी

UP Politics: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, यूसीसी अगर धार्मिक गंथों की मान्यताओं पर हमला होता तो संविधान सभा में मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना हसरत मोहानी जैसे महापुरुष समर्थन नहीं करते.

UP News: रामपुर (Rampur) पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा कि 2024 में विपक्ष को 440 वोल्ट का झटका लगेगा. एनसीपी से बगावत कर अजित पवार के एनडीए खेमे में आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने निजी आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की. उन्होंने दावा किया कि यूसीसी आने से गरीब, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि कॉमन सिविल कोड धार्मिक अधिकारों और आस्थाओं पर अतिक्रमण नहीं है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने बीजेपी नेताओं से की मुलाकात

बीजेपी नेता ने कहा कि यूसीसी का विरोध करने वाले सियासी दुकान चला रहे हैं. संविधान सभा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक समान नागरिक कानून के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि 7 दशकों से कारागार में कैद कॉमन कोड की रिहाई का समय आ गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ने, पूजा करने, चर्च-गुरुद्वारे में जाने या धार्मिक आस्थाओं को प्रदर्शित करने पर कोई बंदिश नहीं है. कॉमन सिविल कोड सभी धर्मों के लिए है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूसीसी अगर धार्मिक गंथों की मान्यताओं पर हमला होता तो संविधान सभा में मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना हसरत मोहानी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुष समर्थन नहीं करते. विरोधी यूसीसी की आड़ में भय और भ्रम पैदा करना चाहते हैं. 

'लॉ कमीशन बना रहा यूनिफॉर्म सिविस कोड का मसौदा'

सपा सांसद एसटी हसन के सुझाव पर उन्होंने कहा कि लॉ कमीशन चर्चा कर रहा है. सभी लोगों ने अपनी- अपनी राय दी है. लोगों की रायशुमारी के आधार पर लॉ कमीशन मौसदा बना रहा है. मुझे खुशी है कि पहली बार गंभीरता के साथ कॉमन सिविल कोड पर राष्ट्रीय बहस शुरू हुई है.

अमृत काल में कॉमन सिविल कोड पर मंथन का अमृत जरूर निकलेगा. पत्रकारों ने बीजेपी नेता से कोर्ट में फायरिंग, पुलिस कस्टडी में हत्या और भीम आर्मी चीफ को निशाना बनाए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों, गुंडे-बदमाशों को एहसास है कि उत्तर प्रदेश की धरती पर सख्त सबक मिलता है.

इसलिए घटनाओं पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने सपा नेता आजम खान के बयान पर भी पलटवार किया. मुख्तार अब्बास नकवी ने सुझाव दिया कि आजम खान को इतिहास-भूगोल से ज्यादा वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में सैकड़ों कानून होने से गरीब, पिछड़ा तबका और महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान होता है. 

UP Politics: महाराष्ट्र के बाद अब अखिलेश यादव के खेमे में होगी टूट? इस दिग्गज के संपर्क में कई विधायक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget