एक्सप्लोरर

UP Politics: महाराष्ट्र के बाद अब अखिलेश यादव के खेमे में होगी टूट? इस दिग्गज के संपर्क में कई विधायक!

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जयंत चौधरी भी हमारे संपर्क में हैं.

UP News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सियासी पारा हाई होने लगा है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के सियासत का रंग अब यूपी की सियासत में भी देखने को मिल सकता है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के दावे ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं. 

ओम प्रकाश राजभर का दावा है, "सपा भी जल्द टूटेगी. सपा टूटने के कगार पर है. सपा के बहुत सारे नेता और विधायक हमारे साथ हैं. सपा का हाल भी एनसीपी जैसा होने वाला है. अब आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी सपा के साथ नहीं हैं. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच चुका है. जयंत चौधरी भी हमारे संपर्क में हैं. समय आने पर सबको पता चल जाएगा."

UP Politics: मंत्री रामदास अठावले का दावा- 'सपा में हो सकती है फूट, BJP के साथ आ सकते हैं जयंत चौधरी'

सुप्रिया सुले से की बात
वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले से मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव ने फोन पर बात की है. सुप्रिया सुले और और डिंपल यादव सांसद होने के साथ ही एक अच्छे दोस्त भी हैं. इसके अलावा सूत्रों के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोमवार को शरद पवार से बात की है. सपा प्रमुख ने शरद पवार को भरोसा दिया है और साथ रहने का वादा भी किया है.

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ लेने वाले अजित पवार के साथ राकांपा के 40 से अधिक विधायक और करीब छह विधान पार्षद हैं. गौरतलब है कि राकांपा के महाराष्ट्र विधानमंडल में 53 विधायक और विधान पार्षद हैं. अजित पवार ने दावा किया है कि राकांपा में विभाजन नहीं हुआ है और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों (पार्टी के) ने सरकार में शामिल होने का फैसला किया है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget