एक्सप्लोरर

UP Politics: जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश, पूर्व सांसद के खिलाफ पांचवीं बार गैर जमानती वारंट जारी

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता जया प्रदा के खिलाफ 5 बार गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है. सोमवार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जया प्रदा एक बार फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुई हैं.

UP News: पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. एमपी-एमएलए कोर्ट से उनके खिलाफ आचार संहिता मामले में ये वारंट जारी किया गया है. कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर कोर्ट के वकील संदीप सक्सेना का बयान आया है. उन्होंने बताया कि ये मामले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था. 

वकील संदीप सक्सेना ने कहा, 'जया प्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई बार गैर ज़मानती वारंट जारी किए जा चुके हैं. परन्तु जया प्रदा अदालत में नहीं आई. आज जया प्रदा की तरफ से अधिवक्ता ने वारंट वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था जिसे बहस के बाद खारिज कर दिया गया. उनके दोनों जमानतियों को भी गैर ज़मानती वारंट जारी किए गए हैं. अब तक जया प्रदा के खिलाफ 5 बार गैर ज़मानती वारंट जारी किया जा चुका है.'

UP Politics: सीएम योगी बोले- मेरी भी प्रबल इच्छा थी कि मैं इस कलंक को लोगों पर..., जानिए क्यों दिया ये बयान

जमानतियों को नोटिस जारी
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बीजेपी नेता जया प्रदा के खिलाफ आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. उनके खिलाफ ये मामला रामपुर के स्वार थाना और केमरी थाना में दर्ज किया गया था. इस मामले में कोर्ट उनके खिलाफ पहले ही 4 बार गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है. सोमवार को उनके खिलाफ पांचवी बार वारंट जारी किया गया है. इसके अलावा कोर्ट ने कोर्ट ने जया प्रदा के जमानतियों को भी नोटिस जारी किया है.

जया प्रदा के खिलाफ इस मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. इस मामले में बार-बार कोर्ट में गैर हाजिर रहने के कारण जया प्रदा का बयान दर्ज नहीं हो पाया है. उनके बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे सुनवाई हो पाएगी. सोमवार को कोर्ट ने जया प्रदा का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget