एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll Results: रामपुर में आकाश सक्सेना ने रचा इतिहास, पहली बार किसी गैर-मुस्लिम को मिली जीत

Rampur Bypoll Results 2022: रामपुर उपचुनाव में आकाश सक्सेना को मिली जीत कई मायनों में अहम हैं. बीजेपी ने पहली बार इस सीट पर कब्जा किया है, वहीं पहली बार इस सीट पर किसी गैर मुस्लिम को जीत मिली है.

Rampur Bypoll Results: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आकाश सक्सेना (Akesh Saxena) ने सपा (SP) को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की. सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के गढ़ में बीजेपी की ये जीत ऐतिहासिक है. ये पहली बार है जब ये सीट बीजेपी के खाते में आई है, इसके साथ ही पहली बार इस सीट पर किसी गैर मुस्लिम ने कब्जा जमाया है. गुरुवार को बीजेपी के आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी आसिम राजा (Asim Raja) को 34,236 वोटों के अंतर से हरा दिया है. 

8 दिसंबर गुरुवार को काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही सपा और बीजेपी के बीच रामपुर में कड़ी टक्कर देखी जा रही थी. 18वें राउंड की गिनती तक सपा उम्मीदवार काफी कम अतंर से बीजेपी के आकाश सक्सेना पर बढ़त बनाए हुए थे. इसके बाद दोनों के बीच का अंतर कम होता चला गया और आकाश सक्सेना, आसिस राजा को पछाड़ते चले गए. बाकी बचे राउंड में उन्हें लगातार राजा पर बढ़त मिलती चली गई और आखिरकार उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ जब आसिम राजा को हार का एहसास हुआ तो वो निराश होकर रामपुर मतगणना केंद्र से घर चले गए.

आसिम राजा ने लगाए गंभीर आरोप

आसिम राजा ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "यहां कोई चुनाव नहीं था. पुलिस ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के 252 बूथों पर मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया. वहां केवल 20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था." उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि "हमें पुलिस को चुनाव में उनके योगदान के लिए बधाई देनी चाहिए, उन्होंने रामपुर के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं करने दिया."

पहली बार रामपुर में गैर मुस्लिम बना विधायक

आजम खान के गढ़ में सपा को पराजय देकर आकाश सक्सेना ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया. 1952 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद ये पहली बार है जब इस सीट पर किसी गैर मुस्लिम ने कब्जा किया है. इससे पहले रामपुर से लगातार 19 बार मुस्लिम प्रतिनिध ही रहे हैं. आकाश सक्सेना ने अपनी जीत के बाद जब एबीपी गंगा ने उनसे बात की तो उन्होंने आजम खान का नाम लिए बना कहा कि "अब उनका चैप्टर खत्म हो चुका है. रामपुर में अब उद्योग, कारोबार और रोजगार की बात होगी."

आपको बता दें कि भड़काऊ भाषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजम खान की सदस्यता रद्द हो गई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे. 5 दिसंबर को रामपुर में सबसे कम वोटिंग भी देखने को मिली. रामपुर में सिर्फ 34 फीसद मतदान हुआ. मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2002 के बाद से समाजवादी पार्टी कभी नहीं हारी थी. आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद ये भी पहली बार था कि आजम खान के परिवार के किसी सदस्य ने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा था. सपा ने आजम के करीबी आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि सपा ने आकाश सक्सेना की जीत पर सवाल उठाए हैं. सपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है.

ये भी पढ़ें- Watch: 'मैनपुरी उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव मांग रहे थे बीजेपी से टिकट', बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'
Bulandshahr News: बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget