एक्सप्लोरर

Instagram पर अश्लीलता से परेशान अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल, कहा- आज के बच्चे...

Ramgopal Yadav: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने युवा पीढ़ी को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने न्यूडिटी और हिंसा को लेकर कहा कि स्मार्ट फोन और इंस्टाग्राम रील पर इल्जाम लगाया है.

 Ramgopal Yadav News: संसद में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने स्मार्ट फोन और इंस्टाग्राम को लेकर बड़ी बात कह दी है. इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर भी बात कही है. उन्होंने कहा कि आज के दौरन बहुत सारी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि बेटे ने बाप को मार दिया और पति ने पत्नी का मर्डर कर दिया. कहीं न कहीं स्मार्ट फोन और इंस्टाग्राम इसका जिम्मेदार है. क्योंकि आज के बच्चे घर वालों से कम फोन में ज्यादा डूबे रहते हैं. 

संसद में रामगोपाल यादव ने कहा, ''अंग्रेजी छठवें क्लास से पढ़ाई जाती है और जब छात्र थोड़ा सा अंग्रेजी सीख लेता था तो टीचर एक बात रटवाता था उनको कि यदि धन खो गया तो कुछ भी नहीं खोया, यदि स्वास्थ्य खो गया तो कुछ खो गया, यदि चरित्र खो गया तो सब कुछ खो गया.''

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने क्या कहा?

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ''मुझे चिंता भी है और अफसोस भी है कि हम धीरे-धीर ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि कुछ चैनल्स भी और कुछ उसमें चलने वाले प्रोग्राम निरंतर असभ्यता (vulgarity) और हिंसा (violence ) को समाज में बढ़ावा दे रहे हैं. स्पेशली मैं नाम लेना चाहूंगा इंस्टाग्राम और रील. देश के बड़े पैमाने पर युवा और नई पीढ़ी एक अनुमान के अनुसार से लगभग तीन घंटा बर्बाद करते हैं सीरियल को को भद्दे और अश्लील किस्म के प्रचार और प्रसार को देखने के लिए.

आए दिन हम अखबार में पढ़ते हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, शादी हुई और लड़के ने लड़की का मर्डर कर दिया. कहीं लड़की लड़के का सारा समान चोरा कर चली गई. ऐसी रोज़ घटनाएं होता हैं. हमारे समय में ऐसे परिवार रहे जहां दिन मेंएक बार सारे परिवार के लोग माँ, बाप, बेटा, बेटी, बहन, भाई और बच्चे सभी बैठ लेते थे, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं होता क्योंकि अब तो सभी फ़ोन में उलझे रहते हैं.

सपा सांसद ने कहा कि इसलिए जो दोस्ती, भाई, रिश्ते के संबंध हैं उसमें भी अब धी-धीरे कमी आने लगी है. निरंतर हम लोगों को सूचनाएं मिलती रहती है, समाचार पत्रों के द्वारा, टीवी के जरिए किकहां बेटे ने बाप को मार दिया, क्योंकि वो जो बाप बेटे में प्रेम होना चाहिए वो अब धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा है. जो आपस में बैठकर रोज़ अपनी बातें किया करते थे, साथ खानाखाते थे, अब ऐसा कुछ भी नहीं है. क्योंकि सभी लोग आजकल फोन में लगे होते हैं. 

सपा नेता ने कहा कि ये जो ऑनलाइन एजुकेशन शुरू हो गया है. इस स्मार्ट फोन ने बच्चों तक सारी गंदी चीजें पहुँचा दी. नतीजा ये हुआ है कि न्यूडिटी और हिस्सा आज के दौर में बढ़ते चली जा रहीहै. ऐसे में सभ्यता खत्म हो जाएगी. इसका मुख्य कारण फोन और और इंस्टाग्राम है.''

ये भी पढ़ें: 'मालिक नहीं, भाई कहिए…', रामचेत मोची ने राहुल गांधी को भेजे जूते, नेता प्रतिपक्ष हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget