रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
ब्राह्मणों की उपजाति पर टिप्पणी मामले में रामभद्राचार्य के खिलाफ दाखिल परिवाद में सीजेएम कोर्ट में आज सुनवाई होगी है. रामभद्राचार्य पर मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की गई है.

तुलसी पीठाधीश्व जगद्गुरु रामभद्राचार्य की ब्राह्मण समाज की कुछ उपजातियों को लेकर की गई टिप्पणी मामले में आज सुनवाई होनी है. जिला अदालत में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ दाखिल परिवाद पर आज सुनवाई होगी. एसीजेएम कोर्ट संख्या 8 ने स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ केस रजिस्टर करने का आदेश दिया था.
बताते चलें कि प्रयागराज की एसीजेएम कोर्ट ने तुलसी पीठाधीश्वर और जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को नोटिस भी जारी किया था. परिवाद दाखिल कर स्वामी रामभद्राचार्य को मानहानि के अपराध में तलब कर दंडित किए जाने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र उपाध्याय ने एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है.
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
क्या है रामभद्राचार्य का पूरा विवाद?
दरअसल, यह पूरा मामला 3 फरवरी 2024 को वृंदावन में एक भागवत कथा के दौरान है. रामभद्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने 3 फरवरी 2024 को वृंदावन में भागवत कथा के दौरान अपने प्रवचन में उपाध्याय, पाठक, चौबे, त्रिगुणायत और दीक्षित समाज पर टिप्पणी की थी.रामभद्राचार्य ने अपने प्रवचन में उपाध्याय, पाठक, चौबे, त्रिगुणायत और दीक्षित जैसी ब्राह्मण उपजातियों को 'अधम' और 'नीच' बताया था. उन्होंने कहा था कि ऊंचे कुल के लोग इनमें अपनी बेटियों की शादी नहीं करते हैं.
बयान से युवाओं के विवाह में बाधा का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र उपाध्याय (या रमेश उपाध्याय) वाराणसी के रहने वाले हैं, ने 14 सितंबर 2026 को अदालत में परिवाद (शिकायत) दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत में कहा गया है कि इस बयान से संबंधित उपजातियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और युवाओं के विवाह में बाधा आ रही है.
कोर्ट ने शिकायत पर लिया संज्ञान, नोटिस जारी
इस मामले में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए स्वामी रामभद्राचार्य को नोटिस जारी किया है और सुनवाई तय की है. आपको बता दें कि, जगद्गुरु रामभद्राचार्य अपने बयानों के लिए मीडिया खबरों में बने रहते हैं.
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान






















