यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मायावती की बसपा ने 100 उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं. 15 नवंबर तक 250 कैंडिडेट्स के नाम तय करने का लक्ष्य रखा गया है. आकाश आनंद भी प्रचार में सक्रिय होने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कमर कस ली है. 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि अगले 15 नवंबर तक बसपा 250 नाम फाइनल करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है.
बसपा ने अभी तक 100 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं. हालांकि, अधिकृत लिस्ट अभी जारी नहीं की है. कार्यकर्ता सम्मेलनों में नामों पर मुहर लगा दी गई है. सूत्रों की मानें तो 15 नवंबर तक 250 प्रत्याशियों के नाम तय करने का टारगेट रखा गया है. इसके लिए मायावती अपने आवास पर लगातार दावेदारों से मिल रही हैं. उन्हें परखने के बाद सम्मेलन का निर्देश दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
आकाश आनंद संभालेंगे यूपी चुनाव प्रचार की कमान
इसी बीच बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सक्रिय हैं. वो 27 अक्टूबर तक जिलों का दौरा करेंगे. इसके बाद लखनऊ में 17 अक्टूबर को बीकेटी और 26 को मलिहाबाद में कार्यक्रम होगा. बताया जा रहा है कि आकाश आनंद भी जल्द चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे. मायावती की अनुमति मिलते ही UP में आकाश आनंद फिर सक्रिय हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट





















