एक्सप्लोरर

यूपी: रामसनेही घाट पर बनेगा रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र, जानें क्या होगा खास

अयोध्या और लखनऊ के बीच रामसनेही घाट के कुछ हिस्से पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र’ की स्थापना की जाएगी.

लखनऊ. भगवान श्रीराम के पूरे जीवनकाल को जानने-समझने के लिए अब शहर-शहर भटकने की जरूरत नहीं है. एक ही स्थान पर प्रभु राम के भव्य और दिव्य दर्शन कराए जाएंगे. इसके लिए अयोध्या और लखनऊ के बीच रामसनेही घाट में 10 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र’ की स्थापना की जाएगी. परिसर में भारत समेत रूस, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड देशों की कठपुतली के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति होगी. साथ ही मधुबनी, अवध, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, श्रीलंका के व्यंजनों वाली रसोई का संचालन भी होगा. ठहरने के लिए कमरे और पूजा-पाठ के लिए प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

सीएम योगी की ‘रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र’ की परिकल्पना साकार रूप लेने जा रही है. इसके लिए लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीच में लखनऊ से 54 किमी और अयोध्या से 64 किमी पर करीब 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है. परिसर में रामायण-कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, लोक व्यंजन, रामायण विश्व यात्रा वीथिका, ‘राम वन गमन मार्ग’, रामायण आधारित कला वीथिका, रामायण आधारित पुस्तकालय, शोध और प्रकाशन केंद्र, कठपुतली के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति, रामलीलाओं की प्रस्तुतियां, रामलीला प्रशिक्षण केन्द्र के साथ-साथ सोवेनियर शाप्स के रूप में भी रामायण की हस्तकला का विशेष केन्द्र स्थापित होगा.

100 साल की आवश्यकता को ध्यान में रखकर होगा निर्माण परिसर में प्रदेश, देश-विदेश के श्रृद्धालु और पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी. इसके लिए कुछ बड़े कमरे, समूह यात्रियों के लिए कमरे, कुछ डारमेट्री और कुछ एकल कक्ष बनाए जाएंगे. प्रशासनिक नियंत्रण के लिए चार बड़े कमरे बनेंगे. यात्रियों को अल्प विश्राम के दौरान सुबह और शाम सामूहिक भजन की सुविधा होगी. करीब 100 साल की आवश्यकता के अनुसार 50 वर्ष के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी. लगभग 20-20 महिला और पुरुष शौचालय बनेंगे.

पहले रामलीला का मंचन होगा शुरू संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने बताया कि ‘रामायण संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केंद्र’ की स्थापना के लिए बाराबंकी के ग्राम-भवनियापुर खेवली में भूमि मिल गई है. डीपीआर आईआईटी खड्गपुर तैयार कर रह रहा है. इसके बाद ही परियोजना की लागत का पता चलेगा. हालांकि उम्मीद है कि करीब डेढ़ सौ करोड़ की परियोजना हो सकती है. मंच बनवाकर पहले रामलीला का मंचन और कुछ लोक व्यंजन की शुरूआत करेंगे. इसका संचालन अयोध्या शोध संस्थान करेगा.

यह हैं विशेषताएं

  • रामायण विश्वयात्रा वीथिका : राम की संस्कृति से संबंधित तस्वीरों, वीडियो को रोचक तरीके से और वर्चुअली दिखाया जाएगा
  • राम वनगमन मार्ग : राम जानकी और राम वनगमन मार्ग के रूप में 280 स्थलों का वर्चुअल और वीडियो दिखाया जाएगा
  • रामायण आधारित कला वीथिका : लोक चित्रशैली, लघु चित्र शैली और आधुनिक चित्र शैली में रामायण के चित्रों की वीथिका का निर्माण किया जाएगा
  • हस्तशिल्प में रामकथा : देश के सभी हस्तशिल्प माध्यमों टेराकोटा, कास्ट, धातु, पेपर मैसी, वस्त्र और पत्थर आदि सभी शैलियों में हस्तशिल्प उपलब्ध हैं, जिनकी राज्यवार प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सोविनियर शाप्स के रूप में बिक्री की जाएगी
  • रामायण आधारित पुस्तकालय, शोध और प्रकाशन केन्द्र : भारत और विश्व की सभी भाषाओं में रामायण और अन्य प्रकाशित कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही बिक्री के लिए भी दिया जाएगा
  • कठपुतली के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति : एक लघुमंच पर नियमित अन्तराल पर कठपुतली में रामायण की प्रस्तुति की जाएगी.
  • सबरी व्यंजन आश्रम/सीता रसोई : राम वनगमन और राम जानकी मार्ग के प्रमुख व्यंजनों मधुबनी, अवध, छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, श्रीलंका आदि के व्यंजनों वाली रसोई का संचालन किया जाएगा.
  • पूजा स्थल : भगवान राम के मन्दिर का निर्माण भी कराया जाएगा, जहां पर यात्री दर्शन और पूजा कर सकेंगे.
  • पंचवटी : वन क्षेत्र में रामायणकालीन वृक्षों का आयताकार रूप में अलग-अलग पौधरोपण होगा.
  • सोविनियर शाप्स : विशेष रूप से देश-विदेश के पर्यटकों और श्रृद्धालुओं के लिए सोविनियर शाप्स बनाई जाएगी, जिसमें ग्रामीण श्रद्धालुओं और अतिविशिष्ट लोगों के लिए अलग-अलग वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामला: बाराबंकी पुलिस ने की कई घंटे तक पूछताछ, डॉ. अलका बोली- मेरे खिलाफ साजिश

यूपी: प्रतापगढ़ में अवैध शराब की अवैध फैक्ट्री, जेसीबी से खुदाई कर निकाली करोड़ों की शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget