एक्सप्लोरर

राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे रामचंद्र दास परमहंस की 18वीं पुण्यतिथि आज, संतों ने दी श्रद्धांजलि

राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और राम मंदिर न्यास के तत्कालीन अध्यक्ष महंत रामचंद्र दास परमहंस की मृत्यु 2003 में हुई थी. सावन की दूज को परमहंस दास की पुण्यतिथि मनाई जाती है.

Ramchandra Paramhans Das Death Anniversary: राम मंदिर आंदोलन के सलाखा पुरुष और अगुआ रहे है स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की आज 18वीं पुण्यतिथि है. 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परमहंस समाधि स्थल पर अयोध्या के वरिष्ठ संतों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. संतों ने प्रशासन से मांग की है कि राम मंदिर के साथ परमहंस समाधि स्थल का भी जीर्णोद्धार कराया जाए साथ ही 51 फीट ऊंची स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की प्रतिमा लगाई जाए. 

प्रतिमा मंदिरों में शोभा देती है
अयोध्या में विशालकाय भगवान राम की प्रतिमा लगाए जाने पर संतों ने कहा कि भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा चौराहों पर नहीं मंदिरों में शोभा देती है. संतों ने मांग की कि स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस का सपना था कि राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का भव्य मंदिर निर्माण हो. राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है अब काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए.
 
सावन की दूज को होती है पुण्यतिथि
राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और राम मंदिर न्यास के तत्कालीन अध्यक्ष महंत रामचंद्र दास परमहंस की मृत्यु 2003 में हुई थी, जिसके बाद सावन की दूज को परमहंस दास की पुण्यतिथि मनाई जाती है. इस अवसर पर अयोध्या के संत-महंत राम मंदिर आंदोलन के सलाका पुरुष स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. 

श्रद्धांजलि अर्पित की गई
परमहंस समाधि स्थल पर संतों की तरफ से आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर निर्मोही अखाड़ा के महंत और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास, राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती, बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी और अयोध्या के कई प्रमुख संत-महंत उपस्थित रहे. संतों ने पुष्पांजलि अर्पित कर परमहंस दास को श्रद्धांजलि दी है.

काम कर रही है सरकार 
परमहंस समाधि स्थल के व्यवस्थापक आचार्य नारायण मिश्र ने बताया कि परमहंस दास जी की आज 18वीं पुण्यतिथि है. परमहंस दास जी का स्वप्न था कि श्री राम जन्मभूमि, श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का निर्माण हो. राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है. आचार्य नारायण मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है उसी तरह से काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्म भूमि का भी निर्माण किया जाए तभी परमहंस जी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आचार्य नारायण मिश्र ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा अयोध्या का निरंतर विकास किया जा रहा है. हमारे पूर्वजों का जो सपना था, उस तर्ज पर सरकार काम कर रही है. 

राम मंदिर आंदोलन की लड़ी लड़ाई 
राम मंदिर आंदोलन के मुख्य किरदार रहे बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा कि परमहंस ने श्री राम मंदिर आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी. परमहंस दास की पुण्यतिथि पर हम लोग उपस्थित हुए हैं और संकल्प लिया है कि रामलला भव्य मंदिर में 2024 के चुनाव से पहले विराजमान हो जाएंगे. रामविलास दास वेदांती ने भगवान राम की 251 मीटर ऊंची विशालकाय प्रतिमा के लगाए जाने पर बोलते हुए कहा कि भगवान की शोभा मंदिर में है, चौराहों पर नहीं.

परमहंस दास अयोध्या के वरिष्ठ संत थे
स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि परमहंस दास अयोध्या के वरिष्ठ संत थे, जिनको पूरी दुनिया जानती थी. इकबाल अंसारी ने कहा कि परमहंस दास जी संत थे. उनके अंदर जातिवाद का कोई भी भेदभाव नहीं था. राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मामला कोर्ट में था लेकिन अयोध्या के हिंदू-मुस्लिम के मन में दुर्भावना नहीं थी. इकबाल अंसारी ने कहा कि हमारे पिताजी स्वर्गीय हाशिम अंसारी और स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस एक साथ मुकदमा लड़ने जाते थे. हमारे पिताजी और परमहंस दास जी की मित्रता थी. हिंदू और मुस्लिम का भेदभाव समाप्त हो चुका है अब कोई विरोध नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

जातीय जनगणना के मामले पर विरोधियों के निशाने पर बीजेपी, जानें- सहयोगी दलों का क्या है रुख 

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget