एक्सप्लोरर

Ram Navami 2024 Celebration Live: राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, शंखों की ध्वनि और मंत्रोच्चारण के बीच अयोध्या में रामनवमी

Ayodhya Ram Navami 2024 Celebration Live: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यह पहली रामनवमी है, ऐसे में भक्त भी उत्साहित हैं. रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक भी हुआ.

Key Events
Ram Navami 2024 Celebration Live Updates Ayodhya Ram Mandir Ram Lala Janmotsav Surya Tilak Video Ram Navami 2024 Celebration Live: राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, शंखों की ध्वनि और मंत्रोच्चारण के बीच अयोध्या में रामनवमी
Ram Navami 2024 Celebration Live Updates
Source : ABP

Background

Ram Navami 2024 Celebration Live: रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या एक बार फिर दुल्हन की तरह सज गई है. राम मंदिर के निर्माण के बाद यह पहली रामनवमी है ऐसे में भक्तों में भी विशेष उत्साह है. राम मंदिर को भी खास तरह से सजाया गया है. मंदिर ट्रस्ट ने इस संदर्भ में एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

रामनवमी के लिए ट्रस्ट की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है. मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को बताया था कि श्री रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था की जाएगी. अयोध्या में पुलिस और प्रशासन भी आस्था के जमघट को नियंत्रित और संयमित करने में जुटी हुई है.

मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बताया था कि दिनांक 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है.

अगर आपको राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाना है तो सभी के लिए एक ही रास्ता है. मंदिर ट्रस्ट ने बताया था कि दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा. चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा.

इसके अलावा समूची अयोध्या में लाइव प्रसारण भी होगा. ट्रस्ट ने बताया था कि श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा. न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण होगा.

ट्रस्ट ने सलाह दी थी कि दर्शन के दौरान परेशानी और समय की बर्बादी से बचने के लिए दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ नहीं लाने चाहिए.

उधर रामलला के सूर्य तिलक की भी तैयारियां जारी हैं. इसके लिए राम मंदिर में ऑप्टो-मैकेनिकल प्रणाली लागू करने से पहले, रुड़की इलाके के लिए उपयुक्त एक छोटा मॉडल सफलतापूर्वक मान्य किया गया है. मार्च 2024 में बेंगलुरु में ऑप्टिका साइट पर एक पूर्ण पैमाने के मॉडल को सफलतापूर्वक मान्य किया गया है.

12:31 PM (IST)  •  17 Apr 2024

सूर्य तिलक पर पीएम मोदी बोले

सूर्य तिलक पर पीएम मोदी ने कहा कि दिव्य-भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है, जिसमें प्रभु श्री राम के सूर्य तिलक का अलौकिक अवसर भी आया है. दुनियाभर के राम भक्तों से मेरा आग्रह है कि वे इस अद्भुत क्षण का साक्षी जरूर बनें.

12:19 PM (IST)  •  17 Apr 2024

सूर्य तिलक पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम लला के सूर्य तिलक पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा-

सत्यसंधान, निर्वानप्रद, सर्वहित, सर्वगुण-ज्ञान-विज्ञानशाली.
सघन-तम-घोर-संसार-भर-शर्वरी नाम दिवसेश खर-किरणमाली॥

सूर्यकुल भूषण श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य 'सूर्य तिलक' आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है.

जय जय श्री राम!

[tw]https://twitter.com/myogiadityanath/status/1780486042010657053[/tw]

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget