एक्सप्लोरर

UP News: लोहिया विवि शुरू करेगा LLB का 3 वर्षीय पाठ्यक्रम, 13 जुलाई को यहां मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह

UP News: राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अगले सत्र से एलएलबी के तीन वर्षीय कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय खुद प्रवेश परीक्षा कराएगा.

Lucknow News: लखनऊ स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय ने लॉ के क्षेत्र में पढ़ाई में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. विधि क्षेत्र में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के अंदर यहां एडमिशन पाकर अपना भविष्य संवारने का एक कौतूहल देखने को मिलता है. अभी तक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में LLB Hons और LLM की पढ़ाई होती थी. पर अब अगले सत्र से इस विधि विश्वविद्यालय में  तीन साल LLB के पाठ्यक्रम की भी शुरुआत होने जा रही है. इसमें छात्रों के दाखिले के लिए विश्वविद्यालय खुद प्रवेश परीक्षा कराएगा.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमरपाल सिंह ने इसको लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि 2006 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी और तब से कानूनी शिक्षा में विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित हुआ है . उन्होंने बताया कि अभी तक के एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम की पढ़ाई में यहां का रिजल्ट बेहद शानदार रहा है.

क्या बोले कुलपति अमरपाल सिंह
विश्वविद्यालय के कुलपति अमरपाल सिंह ने बताया कि अब हम यहां विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में विस्तार कर रहे हैं. अब यहां LLB 3 ईयर की पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि इसमें 60 सीटें होगी जिसमें बच्चे एडमिशन ले सकते हैं . इसके साथ ही इस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान और गिरी विकास अध्ययन संस्थान के साथ एमओयू भी करने जा रहे हैं . उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पारा लीगल पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे और इसके लिए विश्वविद्यालय में खाली पदों पर भर्ती भी की जाएगी.

विश्वविद्यालय में 9 साल होगा दीक्षांत समारोह
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में 9 साल बाद दीक्षांत समारोह होने जा रहा है. यह कार्यक्रम 13 जुलाई को होगा. जिसमें 132 पदक दिए जाएंगे. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और सूबे के मुखिया  योगी आदित्यनाथ और विश्वविद्यालय के विजिटर जस्टिस विक्रम नाथ सिंह भी इस मौके पर उपस्थित होंगे. इस दौरान टॉपर्स को पदक प्रदान किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'विपक्ष को निपटाने में 15 महीने नहीं लगेंगे..', राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget