एक्सप्लोरर

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव- ये निजी मामला

UP Politics: कांग्रेस के इनकार पर अखिलेश यादव ने कहा है कि यह निजी मामला है. सपा नेता ने एक प्रेस वार्ता में योगी सरकार पर जमकर आरोप लगाए.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी का जाना या न जाना निजी मामला है.  कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि अलायंस की बात अच्छे माहौल में हो रही है. बहुत जल्द नतीजा सामने आयेगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग भूमाफिया का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हर एक जिले में अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन कब्जा कर रहे हैं. अखिलेश ने दावा किया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिये एनकाउंटर  की बात करती है.  उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश नहीं हो रहा है और आने वाले समय में हमलोग बीजेपी का मुकाबला करेंगें 

अलग-अलग राज्यों में छापेमारी के एक्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव है छापेमारी होती रहेगी. सपा नेता ने कहा कि "वोटर लिस्ट जो 22 जनवरी को प्रकाशित होने जा रही है, उसमे जो हमारा वोट कट गया है या जो बढ़ने से छूट गया है उसकी तैयारी हम लोग अभी से विधानसभा स्तर पर करेंगे. बीजेपी ने पूरे देश के किसानों को सपना दिखाया लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है."

आलोक कुमार के इस बयान पर कि अखिलेश यादव को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण डाक से भेजा जाएगा तो इस पर सपा नेता ने कहा कि हम भी डाक से जवाब भेज देंगे. अखिलेश ने कहा कि "निवेश के जो सपने दिखाए कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आएगा, कितना निवेश पहुंचा है और उससे कितनी नौकरी, कितने लोगों को रोजगार मिला है ये सरकार के पास कोई डेटा नहीं है."

सपा नेता ने कहा कि आज बिजली महंगी है, हमारे किसानों को अपना खेत बचाना पड़ रहा है तार लगाके, स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है. सपा सरकार में जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाया गया था वो भी आज नहीं चलाए जा रहे हैं. बड़े पैमाने पर लूट भाजपा सरकार में हो रही है.

सपा का समीकरण बिगड़ने में लगी AIMIM, निकाय चुनाव में इस सीट पर अखिलेश यादव के उम्मीदवार को छोड़ा था पीछे, अब ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget