एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से शुरू, अक्षत पूजन का होगा आयोजन

Ram Temple News: अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रत‍िष्‍ठा की जाएगी. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार किया था.

Ram Mandir Inauguration: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी देश भर के पांच लाख मंदिरों में वितरण के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 'अक्षत' एकत्र करेंगे. देश भर के 45 प्रांतों (क्षेत्रों) से विहिप के लगभग 100 स्वयंसेवक और पदाधिकारी पवित्र चावल इकट्ठा करने के लिए अयोध्या पहुंचे. समारोह दोपहर को तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा. 

राम जन्मभूमि पर रामलला को चढ़ाया गया चावल वीएचपी के स्वयंसेवकों को सौंपा जाएगा. प्रत्येक व्यक्ति धातु के घड़े में 5.25 किलोग्राम पवित्र चावल ले जाएगा. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश को 45 प्रांतों में विभाजित किया है और प्रत्येक प्रांत से कम से कम दो स्वयंसेवक रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे. 

एक जनवरी से किया जायेगा वितरण 

वैदिक अनुष्ठान के बाद एक जनवरी से इसका वितरण किया जायेगा. विहिप के क्षेत्रीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि विहिप के लगभग 100 स्वयंसेवक और पदाधिकारी रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे. उनमें से प्रत्येक को 5.25 किलोग्राम पवित्र चावल सौंपे जाएंगे. इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया था कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर देश भर के पांच लाख से अधिक मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण के लिए पूजित अक्षत 5 नवंबर को देश भर के 45 प्रांतों से अयोध्या धाम पधारे कार्यकर्ताओं को समर्पित किये जायेंगे.

यात्री सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी

इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को यात्री सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी, जो जन्मभूमि पथ के साथ 3,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा. चंपत राय और निर्मोही अखाड़े के महंत धीरेंद्र दास ने शिलान्यास किया. बता दें कि, 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी. इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार किया है. श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी धर्मगुरुओं के साथ पीएम को निमंत्रण देने पहुंचे थे. पीएम मोदी द्वारा 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर की आधारशिला रखी गयी थी.

ये भी पढ़ें- 

UP News: बनारस के पप्पू चाय वाले की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने के लिए PMO से आया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget