एक्सप्लोरर

UP News: बनारस के पप्पू चाय वाले की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने के लिए PMO से आया फोन

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर काशी के लोगों के प्रति प्रेम देखने को मिला है. पीएम मोदी ने बनारस के अस्सी स्थित मशहूर चाय वाले विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का हालचाल जाना.

Varanasi Pappu Chai Wala: प्रधानमंत्री मोदी का काशी के लोगों के लिए एक अलग लगाव देखने को मिलता है. देश दुनिया के अक्सर बड़े मंचों से संबोधन के दौरान काशी का जिक्र हो या इसके अलावा काशी आगमन के समय उनका बनारसी अंदाज में शहर के हर विषयों पर चर्चा करना. यह बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी काशी के हर घटनाक्रम पर करीब से नजर रखते हैं. अब पीएम मोदी ने बनारस के अस्सी स्थित मशहूर पप्पू चाय की दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया.

पप्पू के लिए जब PMO से आया फोन

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि वाराणसी के अस्सी स्थित बनारस में पप्पू चाय वाले की मशहूर और पुरानी दुकान है. इस दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें आनंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इस दौरान हमें पीएमओ से कॉल आता है और अस्पताल पहुंचकर विश्वनाथ सिंह को तत्काल बेहतर इलाज और अच्छी तरह देखभाल कराने के लिए निर्देशित किया जाता है. प्रधानमंत्री को काशी के लोगों की विशेष चिंता रहती है और इसीलिए उन्होंने पप्पू के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना से हम सभी को तत्पर रहने के लिए निर्देशित कराया है. 

तबीयत में हुआ सुधार

उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने अस्पताल पहुंचकर पप्पू जी का हाल-चाल जाना और उन्हें सभी प्रकार के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया. वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं और उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है.

पीएम ने लिया था पप्पू की चाय का आनंद

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काशी में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान अस्सी से गुजरते समय देर शाम प्रधानमंत्री मोदी ने पप्पू अड़ी की मशहूर चाय की दुकान पर रुककर चाय पी थी और ठीक बगल में स्थित पान की दुकान से मीठा पान भी खाया था. उनकी चाय पीते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर बड़ा बदलाव, अब इस तरह मिलेगा वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget