एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inaugration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे काशी के विद्वान, जानें- क्यों यहां के धर्माचार्य निभाते हैं अहम भूमिका

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा काशी के विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कराएंगे. काशी का भूमिका हमेशा से ही धार्मिक कार्यों में अहम रही है.

Ram Mandir Inaugration: बनारस को धर्म और ज्ञान की नगरी कहा जाता है. देश-विदेश में किसी भी धार्मिक और प्रमुख आयोजन में काशी के धर्माचार्य और विद्वानों की अहम भूमिका होती है और इस परंपरा का निर्वहन आज तक होते चले आ रहा है. भारत भूमि के उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम किसी भी क्षेत्र में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान सहित कोई भी प्रमुख कार्य के शुभारंभ को भी काशी के वेद पुराण ज्ञाताओं के हाथों से शुरू करवाने को प्राथमिकता दी जाती है.
 
इसके पीछे प्रमुख वजह है कि काशी के ज्यादातर घरों में प्राचीन समय से ही वेद पुराण शास्त्रों के जानकार रहते हैं. जिन्होंने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति को अध्ययन करने और उनकी विविध परंपराओं को सवारने में ही न्योछावर कर दिया है. इस बार भी भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में काशी के विद्वान अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की, जो महाराज शिवाजी का राज्याभिषेक कराने वाला गागाभट्ट के परिवार से हैं. 
 
लगभग 350 वर्ष पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करवाने वाले काशी के महापंडित गागाभट्ट के परिवार द्वारा ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में मुख्य पुजारी की भूमिका निभाई जा रही है.  पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित और उनके बेटे जय कृष्ण दीक्षित  प्राण प्रतिष्ठा पूजन करने वाले 121 ब्राह्मण का नेतृत्व कर रहे हैं. जय कृष्ण दीक्षित ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा छत्रपति शिवाजी से लेकर भोपाल, नागपुर, मुंगेर, जयपुर राजघराने का राज्यअभिषेक कराया गया है. यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हम प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल हो रहे हैं. भगवान काशी विश्वनाथ, मां गंगा और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद है जो हम इस परंपरा का निर्वहन करते हुए आ रहे हैं.
 
काशी के घर-घर में वेद के ज्ञाता
देश दुनिया के प्रमुख आयोजन में काशी के विद्वानों की प्रमुख भूमिका होती है. इन सवालों को लेकर एबीपी लाइव से बातचीत में जय कृष्ण दीक्षित ने कहा कि देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी ज्ञान की जननी है. यहां लोग हमारे देश से ही नहीं बल्कि दुनिया से अध्ययन करने के लिए आते हैं और सनातन संस्कृति तो सबसे प्राचीन है. ऐसा नहीं कि सिर्फ हमारे ही घर में बल्कि काशी के ज्यादातर घरों में आपको वेद-शास्त्रों के जानकार मिलेंगे. काशी में आज भी इन परंपराओं का निर्वहन किया जाता है. अपने पूर्वजों और पूर्व पीढ़ियों के मार्गदर्शन में हम निरंतर उन सनातन संस्कृतियों को आगे बढाते चले आ रहे हैं .
 
उन्होंने कहा, ब्रह्माघाट स्थित इस क्षेत्र में ही अनेक ऐसे घर हैं जहां पर लोगों द्वारा पुराने शास्त्रों का विधि विधान से अध्ययन किया गया है और वह भारतीय सनातन संस्कृति के प्रकांड विद्वान हैं और यही वजह है कि देश दुनिया के किसी भी प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में काशी के विद्वानों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget