एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: अयोध्या के लिए 8 नई फ्लाइट की शुरुआत, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

SpiceJet Flights To Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आठ शहरों से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर का विधिवित उद्घाटन हो गया है. राम मंदिर उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस बीच रामलला का दर्शन करने की इच्छा रखनेवाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई सेवा शुरू की गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री वीके सिंह ने आठ शहरों से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया.

स्पाइस जेट की हवाई सेवा का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद अदा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में तेजी से उभरता प्रदेश् है. उत्तर प्रदेश आज उत्तर से दक्षिण, पूर्व पश्चिम सभी से जुड़ रहा है. अयोध्या मे बेहतर एयर कनेक्टिविटी का सपना था. आज हवाई सेवा शुरू होने से सपना साकार हुआ है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में फोरलेन सड़क, बेहतरीन रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, पटना, दिल्ली, मुंबई, और बेंगलुरु से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की नॉन-स्टॉप उड़ान सेवाएं शुरू हो रही है. हवाई सेवा शुरू होने से अयोध्या की कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है. इससे पहले दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए अयोध्या से शुरू हुई हवाई सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है. 

'दस दिन में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किये'

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नए भारत की तस्वीर दिखाने के लिए उदाहरण है. अयोध्या का विकास मेरे लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. पिछले दस दिन में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किये हैं. रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री मोदी के विजन को ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह ने बखूबी धरातल पर उतारा है. स्पाइस जेट प्रबंधन को दिल से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी सेवाएं उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों को भी जोड़ें. उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है. आपकी हर फ्लाइट भरी हुई है. उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है.

Kanpur IIT News: कानपुर आईआईटी में छात्रों की मौत को रोकेगा प्रबंधन का ये फार्मूला, जानें- क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget