एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में स्थानांतरित की जा रही हैं पौने तीन लाख राम शिलाएं, जानें- क्या है वजह?

UP News: राम शिलाओं को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के परिसर में स्थानांतरित कर रहा है. पौने तीन लाख राम शिलाएं राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी जाएंगी.

Ayodhya  News: श्रीराम जन्मभूमि की कार्यशाला में 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए संतो के आह्वान पर प्रत्येक गांव से सवा रुपया और एक ईंट दान का आवाहन किया था जिसके मद्देनजर पौने तीन लाख राम शिलाएं देश विदेश से दान स्वरूप आई थी. श्रद्धा निवेदित राम शिलाएं को राम जन्मभूमि की कार्यशाला में मंदिर नुमा आकार बनाकर रखा गया था. अब राम शिलाओं को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के परिसर में स्थानांतरित कर रहा है. पौने तीन लाख राम शिलाएं राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी जाएंगी और आवश्यकता अनुसार श्री राम लला ट्रस्ट इन राम शिलाओं को मंदिर निर्माण में इस्तेमाल करेगा.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है और मंदिर के मॉडल में हुए बदलाव के बाद युद्ध स्तर पर भगवान राम के मंदिर निर्माण के निमित्त पत्थरों पर तराशी का काम किया जा रहा है. राम जन्मभूमि की कार्यशाला में जगह का अभाव के कारण राम शिलाओं को राम जन्मभूमि स्थापित किया जा रहा है जहां पर श्रद्धालु श्रीराम शिलाओं का दर्शन भी कर सकेंगे. इसके अलावा जिस जगह पर श्री राम जन्मभूमि कार्यशाला में यह श्रीराम सिला रखी थी अब वहां पर भी पत्थर तराशी का काम किया जाएगा.
Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में स्थानांतरित की जा रही हैं पौने तीन लाख राम शिलाएं, जानें- क्या है वजह?

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने कही ये बात

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि 1989 में 2 लाख 75 हजार गांव से श्री रामशिला संतो के आवाहन पर एकत्रित की गई थी इस काम के लिए सवा रुपया एक ईंट देश-विदेश समेत भारत के प्रत्येक गांव से एकत्र की गई थी जिसका राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाना था 9 नवंबर 1989 को यह शिलाएं अयोध्या पहुंची थी और उन्हें राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संतों के निर्देश पर सुरक्षित रखा. गया राम जन्मभूमि के निकट फकीरे राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की कार्यशाला थी फकीरे राम मंदिर में ही इनको 1989 से रखा गया था. बाद में कांग्रेस सरकार के द्वारा अधिग्रहण किए जा रहे मंदिरों के कारण वहां पर श्रद्धालुओं का आना जाना बंद हो गया जिसके बाद इन राम शिलाओ को राम जन्मभूमि की कार्यशाला में रखा गया. तब से यहां सुरक्षित ढंग से इन राम शिलाओं को रखा गया था.

अब श्री राम जन्मभूमि परिसर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी श्रीराम शिलाओ को रखने का निर्णय लेंगे या यह तय करेंगे इनका कहां इस्तेमाल हो राम जन्मभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं राम शिलाओ का दर्शन कर सकें ऐसी व्यवस्था की जा रही रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी हो रही है बुनियाद भरने का काम पूरा हो चुका है और अब प्लिंथ बिछाई जा रही है राम शिलाओ को राम जन्म भूमि की कार्यशाला से हटाने का प्रमुख उद्देश्य है कार्यशाला का विस्तार किया जाना है पत्थरो के तराशी का काम तीव्रता के साथ किया जाएगा साथ ही ट्रस्ट का उद्देश है कि एक ही जगह पर श्रद्धालु रामलला और राम शिलाओं का दर्शन कर सकें.

ये भी पढ़ें-

Gonda News: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के अपहरण मामले में थी तलाश

CM योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, यूपी के इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget