एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के अपहरण मामले में थी तलाश

Gonda News: गोंडा में पुलिस में मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर बीते दिनों एक व्यापारी का अपहरण करने का आरोप था. इनका एक साथी पहले ही पकड़ा जा चुका है.

Gonda News: यूपी में गोंडा के थाना छपिया और एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर बीते दिनों यहां के करनपुर गांव से गल्ला व्यवसाई का उनकी दुकान से अपहरण करने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में जुबैर और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. राजकुमार के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. इन दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है. इनका एक साथ रवि पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था. पुलिस को इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल हुई ऑल्टो कार, व्यापारी का मोबाइल और अवैध तमंचा मिला है.
 
व्यापारी के अपहरण का आरोप
खबर के मुताबिक 6 फरवरी को करनपुर गांव के गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद का उसकी दुकान से चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. अपरहरणकर्ता ऑल्टो कार में आए थे और तमंचा दिखाकर व्यापारी का अपहरण करके ले गए. पुलिस ने इस मामले में धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया था. जिसके बाद  पुलिस अधीक्षक ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 3 टीमें गठित की. पुलिस टीम की सक्रियता को देखते हुए अपहरणकर्ता सील प्रसाद उर्फ बबलू को बनकटवां गांव के पास बस्ती बार्डर के पास छोडकर फरार हो गए थे.
 
पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रवि प्रकाश को 8 फरवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था. जिसके बाद रविवार को थाना छपिया और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों जुबैर और राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल हुए ऑल्टो कार और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायर किया था. जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त राजकुमार यादव के पैर में गोली लग गई और एक कॉस्टेबल भी घायल हो गया. 
 
पुलिस ने दी ये जानकारी
इस मामले पर जानकारी देते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ये दोनों इनामी बदमाश एक व्यापारी के अपहरण में वांटेड थे. पिछले महीने ही अपहरण की घटना हुई थी अपहरण होते ही पुलिस ने जनपद में घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपहरणकर्ता व्यापारी को छोड़ कर भाग गए. बाद में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget